{"_id":"617864a261c67248c678d314","slug":"gd-goenka-to-provide-trained-para-medical-staff-to-hospitals-agra-city-news-agr512836480","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों को प्रशिक्षित पैरा मेडिकल स्टाफ देगा जीडी गोयनका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों को प्रशिक्षित पैरा मेडिकल स्टाफ देगा जीडी गोयनका
विज्ञापन
आगरा। कोरोना काल के संकट को देखते हुए जीडी गोयनका ग्रुप ऑफ एजूकेशन की ओर से कमला नगर शाखा में जीडी गोयनका हेल्थकेयर एकेडमी का संचालन किया जा रहा है। इसमें अस्पतालों के लिए प्रशिक्षित पैरा मेडिकल स्टाफ तैयार किए जाएंगे। एकेडमी में छात्र-छात्राओं को ब्लड सैंपल लेने से ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन तक के कोर्स कराए जाएंगे। कोर्स छह माह से दो वर्ष तक के हैं।
जीडी गोयनका ग्रुप के चेयरमैन केपी अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल में पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी का असर दिखा। लोगों कोे इलाज मिलना मुश्किल हो गया। जीडी गोयनका हेल्थकेयर के माध्यम से इस कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। एकेडमी के एमडी अक्षत अग्रवाल ने बताया कि सर्टिफिकेट कोर्स में मेडिकल नर्सिंग असिस्टेंट, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (बेसिक), फ्लेबोटॉमी टेक्नीशियन व पेसेंट रिलेशन एसोसिएट हैं। जिनकी अवधि छह से नौ माह तक की है।
डिप्लोमा कोर्स में एक्स-रे टेक्नीशियन, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (पैरामेडिकल), रेडियोलॉजी टेक्नीशियन, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन, कार्डियक केयर टेक्नीशियन, ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन है। यह कोर्स दो वर्ष का है। जीडी गोयनका स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने बताया कि सभी कोर्स संबंधित संस्थाओं से प्रमाणित हैं। एकेडमी में आयोजित वार्ता में डॉ. विकास तिवारी, सेंटर हेड शीतल शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो