फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gauraksha

भारतीय गोरक्षा वाहिनी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सलीम बने जिलाध्यक्ष

Sun, 20 Sep 2020 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
gauraksha
कासगंज के बिलराम में भारतीय गोरक्षा वाहिनी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अ? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कस्बा बिलराम में गोरक्षा वाहिनी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री चौधरी अयान ने सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें विभिन्न जनपदों के जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया गया और उन्हें संगठन का कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। अन्य पदों पर भी पदाधिकारी नियुक्त कर संगठन का विस्तार किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री ने जनपद कासगंज का जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम को, एटा का जिलाध्यक्ष इलियास को एवं हाथरस का जिलाध्यक्ष मुनाजिर अली को मनोनीत किया गया। जनपद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष चमन खान को और जिला महामंत्री अमित को बनाया गया। प्रदेश मंत्री ने जिलाध्यक्षों को निर्देशि किया कि वह अपने अपने जनपद में गोरक्षा के लिए काम करें। गोरक्षा से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपे और समस्याओं के निदान की मांग रखें। गो हत्याओं की घटनाओं को रोकने के लिए वाहिनी काम करेगी। इस दौरान कवि अजय अटल, सैयद मुस्तफा हुसैन, अकरम वारसी, साहिल, थान सिंह, संदीप कुमार, मुबीन, अहमद, संजय कुमार, प्रवेश कुमार, कासिम कुरेशी, अवनीश कुमार, आसिफ अली खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed