फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gatimaan Express train will start running again from 21st July

21 जुलाई से पटरी पर लौटेगी 'गतिमान': दो महीने 20 दिन बाद शुरू हो रहा संचालन, पर्यटन को होगा फायदा

Sat, 17 Jul 2021 09:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Jul 2021 09:15 AM IST
सार

गतिमान एक्सप्रेस दोबारा शुरू होने से आगरा में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर पूरे सप्ताह चलेगी।

विज्ञापन
Gatimaan Express train will start running again from 21st July
गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से झांसी के बीच चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस दो महीने 20 दिन बाद पटरी पर लौट रही है। 21 जुलाई से इस ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे दिल्ली से आगरा आने वाले पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। ताजनगरी के पर्यटन उद्योग को रफ्तार भी मिलेगी। 

विज्ञापन


आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या (12049/12050) निजामुद्दीन से झांसी के बीच चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस का संचालन कोरोना संक्रमण के दौरान सवारियों की कमी होने के चलते एक मई को बंद कर दिया गया था। काफी समय से इस ट्रेन का संचालन शुरू करने की मांग की जा रही थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को छोड़ पूरे सप्ताह चलेगी यह ट्रेन
21 जुलाई से गतिमान एक्सप्रेस पुन: संचालित होगी। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर पूरे सप्ताह चलेगी। हजरत निजामु्ददीन से चलकर यह ट्रेन सुबह 9:50 बजे आगरा कैंट पर पहुंचती हैं। शाम को 5:50 बजे आगरा कैंट से निजामुद्दीन के लिए रवाना होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में रेलवे ने गतिमान एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनों को एक मई से बंद कर था। हालात सुधरने के बाद रेलवे ने 17 जून से भोपाल शताब्दी का संचालन शुरू किया। इसके बाद पांच जुलाई से नई दिल्ली-झांसी के बीच रोजाना चलने वाली ताज एक्सप्रेस भी पटरी पर लौट आई। 

पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी
ताजमहल समेत सभी स्मारक खुलने के बाद पर्यटक आगरा आ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली से आगरा आने वाले पर्यटकों के लिए भोपाल शताब्दी, ताज और गतिमान एक्सप्रेस गाड़ियां सबसे मुफीद रहती हैं। पर्यटक सुबह इन ट्रेनों से आते हैं और शाम को लौट जाते हैं। गतिमान एक्सप्रेस के चलने से आगरा में पर्यटकों की संख्या बढे़गी। 



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed