फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gate of shrikrishna janmsthan in mathura closed before

घर जाने की जल्दी में महिला सिपाहियों ने 10 मिनट पहले बंद किए जन्मस्थान के द्वार

Fri, 25 Aug 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 25 Aug 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
gate of shrikrishna janmsthan in mathura closed before
श्रीकृष्‍ण जन्मस्‍थान
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान का मुख्य द्वार गुरुवार की रात को दस मिनट पहले ही बंद कर दिया गया था। यह वह द्वार था जहां से महिला श्रद्धालु मंदिर में जाने को प्रवेश करती हैं। रात साढ़े नौ बजे तक गर्भग्रह, भागवत भवन, केशवदेव के दर्शन खुलते हैं। 
विज्ञापन


दो महिला आरक्षी मुख्य द्वार का एक गेट 9:20 बजे बंद करके घरों को चली गईं। हालांकि इन दोनों के बारे में कंट्रोल से पूछा जाता रहा मगर कोई लोकेशन नहीं मिली। दोनों के खिलाफ जीडी में तस्करा डलवा दिया गया है।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान के दर्शन के लिए हर रोज लाखों भक्त आते हैं। महिला श्रद्धालुओं की संख्या कहीं ज्यादा होती है। जन्मस्थान पर प्रवेश के दो अलग-अलग गेट हैं। पुरुषों के प्रवेश के लिए अलग द्वार है जबकि महिलाओं के लिए अलग। हर द्वार से भक्तों को चेकिंग करने के बाद ही गुजारा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की रात को भी जन्मभूमि के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ थी। रात को 9:20 बजे पर उस वक्त हल्ला मचा जब महिलाओं का प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया। कुछ महिलाओं ने इसकी शिकायत यहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से कर दी। 

जीडी में डाला तस्करा

तत्काल महिला प्रवेश गेट पर मौजूद महिला आरक्षियों के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि वह तो घर के लिए जा चुकी हैं। यहां तैनात अनुराग दीक्षित ने बताया कि दोनों महिला कांस्टेबिलों की लापरवाही मानते हुए उनके खिलाफ जीडी में तस्करा डलवा दिया गया है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात को सैकड़ों महिलाएं बगैर भगवान के दर्शन के ही लौट गई थीं। मंदिर प्रशासन का कहना है कि रात को साढ़े नौ बजे तक भगवान के दर्शन खुलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed