{"_id":"6968070f51453433ad0bf55c","slug":"gate-number-77-will-remain-closed-till-23rd-due-to-repair-work-agra-news-c-25-1-agr1036-965122-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मरम्मत कार्य की वजह से 23 तक बंद रहेगा फाटक संख्या 77","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मरम्मत कार्य की वजह से 23 तक बंद रहेगा फाटक संख्या 77
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। ईदगाह यार्ड पर फाटक संख्या 77 पर रखरखाव और मरम्मत कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। इसके चलते रेलवे का फाटक 23 जनवरी तक बंद रहेगा। इससे रुई की मंडी, शाहगंज, ईदगाह, अर्जुन नगर रोड से गुजरने वाले लोगों को दिक्कत होगी। मंडल परिचालन प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि फाटक के आसपास मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके लिए फाटक का बंद किया जाना जरूरी है। बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे से 23 जनवरी की दोपहर 12 बजे तक फाटक बंद रहेगा। ऐसी स्थिति में एकल मार्ग रहेगा। वाहनों के लिए गेट की एक साइड बंद कर दी जाएगी और दूसरी साइड से ही आवागमन होगा।
ट्रैफिक पुलिस रहेगी मौजूद,धीमा चलेगा यातायात
डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने लोगाें को असुविधा से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। बताया है कि शाहगंज डबल फाटक पर 15 जनवरी से 18 जनवरी तक स्लीपर, ट्रैक मरम्मत और ओवरहॉलिंग कार्य प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान रेलवे ट्रैक की एक साइड को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा, जबकि दूसरी साइड से सीमित और नियंत्रित यातायात संचालित होगा। वाहनों का दबाव बढ़ने और गति धीमी रह सकती है। यातायात पुलिस मौके पर रहेगी। उन्होंने अपील की है कि वैकल्पिक मार्गों का अधिक उपयोग करें। आपातकालीन सेवाओं और स्कूल बसों को प्राथमिकता दी जाएगी।