{"_id":"69c5a6feef315beeb90876aa","slug":"gate-no-8-will-remain-closed-today-vehicles-will-use-an-alternative-route-agra-news-c-364-1-ag11018-126886-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आज फाटक संख्या 8 रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आज फाटक संख्या 8 रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे वाहन
विज्ञापन
आगरा। आगरा-बांदीकुई रेल खंड पर स्थित ईदगाह-बिचपुरी और बिचपुरी-ईदगाह के बीच फाटक संख्या 8 पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण फाटक बंद रहेगा। फाटक संख्या 8 पर मरम्मत का कार्य शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक किया जाएगा।
रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवधि में फाटक संख्या 8 से गुजरने वाले हल्के वाहनों को पास स्थित फाटक संख्या 7 एवं 9 से होकर निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि फाटक संख्या 9 पर मरम्मत कार्य 28 को किया जाएगा। इस दौरान फाटक संख्या 9 से गुजरने वाले हल्के वाहनों के लिए फाटक संख्या 8 और 10 का वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। वमीं, आगरा-बांदीकुई रेल खंड पर ईदगाह-बिचपुरी के बीच स्थित फाटक संख्या 6 पर मरम्मत कार्य 29 मार्च को होगा। इस दाैरान सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। संवाद