{"_id":"682cc3c3577e926bb10f6c0b","slug":"gas-was-delivered-to-homes-by-stopping-supply-to-hotels-70-thousand-consumers-got-relief-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: होटलों की आपूर्ति बंद कर घरों में पहुंचाई गैस...नहीं हुई किल्लत, 70 हजार उपभोक्ताओं को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: होटलों की आपूर्ति बंद कर घरों में पहुंचाई गैस...नहीं हुई किल्लत, 70 हजार उपभोक्ताओं को मिली राहत
Tue, 20 May 2025 11:45 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 20 May 2025 11:45 PM IST
सार
ग्रीन गैस लिमिटेड की ओर से छह घंटे का शटडाउन लिया गया था। लेकिन इस दाैरान घरेलू गैस आपूर्ति बाधित नहीं हुई। इसके चलते 70 हजार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
गैस लाइन पर काम करती टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में पीएनजी और सीएनजी गैस आपूर्ति का छह घंटे का शट डाउन मंगलवार को बेअसर रहा। नुनिहाई में आठ इंच की गैस लाइन की मरम्मत होती रही। इधर, 70 हजार घरों में निर्बाध गैस आती रही। इसके लिए गेल ने होटलों, रेस्टोरेंट की आपूर्ति बंद की। रिजर्व में रखे 10 टैंकर से घर-घर गैस पहुंचाई। जिससे करीब 70 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिली।
ग्रीन गैस लिमिटेड (गेल) की मुख्य गैस लाइन में मंगलवार सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक एम-बैंड लगाया गया। इसे दो लाइनों को जोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस कार्य के लिए गेल ने मंगलवार को छह घंटे का शटडाउन लिया था। उपभोक्ताओं को पूर्व सूचित कर दिया गया था कि गैस नहीं आएगी।
लेकिन, एक मिनट के लिए भी घरों में गैस आपूर्ति नहीं रुकी। गेल विपणन प्रबंधक किशन सिंह ने बताया कि हमने रात में ही रिजर्व गैस टैंकर भर लिए थे। सुबह 70 से अधिक होटल, रेस्टोरेंट व अन्य व्यावसायिक आपूर्ति बंद की। सीएनजी आपूर्ति भी बंद रखी। घरेलू आपूर्ति लाइन में मौजूद गैस और रिजर्व टैंकर से की गई।