फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gas supply stalled for three thousand families for 10 hours

10 घंटे तक 3000 परिवारों के घर गैस की आपूर्ति ठप

Sat, 15 Jan 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gas supply stalled for three thousand families for 10 hours
आगरा। पीएनजी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से तीन कॉलोनियों के तीन हजार से अधिक परिवारों के यहां पर गैस की आपूर्ति 10 घंटे तक ठप रही। इससे मकर संक्रांति के दिन महिलाओं को खाने-पीने की सामग्री बनाने के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रीन गैस लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक परियोजना विनय भारद्वाज ने बताया कि विजय नगर में सुबह करीब 11 बजे खोदाई में पीएनजी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे विजय नगर, गांधी नगर और नेहरू नगर के करीब तीन हजार घरों में गैस की आपूर्ति बंद हो गई। जानकारी पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। यहां गड्ढा खोदा हुआ मिला, किस विभाग ने यह खोदाई की इसकी भी जानकारी नहीं लग पाई है। इसे ठीक करने में समय लगा और रात को नौ बजे के बाद गैस की आपूर्ति हो पाई। संबंधित सभी विभागों को अवगत भी करा दिया है, जब भी कहीं खोदाई हो तो उसकी पूर्व में जानकारी दी जाए, जिससे तकनीकी टीम अपनी मौजूदगी में खोदाई कराए, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं उठानी पड़े।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया तो गैस ही नहीं आ रही थी। पड़ोसी से पूछा तो उनके यहां भी गैस बंद थी। मकर संक्रांति पर खाने-पीने के लिए परेशान होना पड़ा, सिलिंडर की व्यवस्था कर भोजन बनाया। - तनु बंसल, नेहरू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस की आपूर्ति नहीं होने से पूरे दिन परेशान हुए, रात को नौ बजे के बाद ही गैस आई। कंपनी के फोन नंबर पर कई बार मिलाया, लेकिन कोई सही जानकारी नहीं दी जा रही थी, हर बार जल्द लाइन ठीक होने की ही बात कहते रहे। - शोभा गोयल, गांधी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed