फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gas Bill Message Turns Into Cyber Fraud 11 Lakh Stolen Through APK Files

गैस बिल का लिंक: इन तरीकों से लोगों को फंसा रहे साइबर ठग, पढ़े-लिखे भी हो रहे शिकार; बचने का ये मात्र एक तरीका

Tue, 15 Sep 2026 06:03 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 15 Sep 2026 06:03 AM IST
सार

ग्रीन गैस के बिल और कनेक्शन अपडेट के नाम पर साइबर अपराधियों ने दो लोगों के खातों से 11.52 लाख रुपये उड़ा दिए। पुलिस आयुक्त ने लोगों को संदिग्ध लिंक और एपीके फाइल डाउनलोड न करने की सलाह देते हुए 1930 पर तत्काल शिकायत करने की अपील की है।

विज्ञापन
Gas Bill Message Turns Into Cyber Fraud 11 Lakh Stolen Through APK Files
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 साइबर अपराधी लोगों की ठगने के लिए ग्रीन गैस के बिल का सहारा ले रहे हैं। ग्राहकों का डाटा उनके पास है। व्यस्तता के समय साइबर ठग कॉल करते हैं और मीटर अपडेट करने, सीआरएन नंबर देखने, बिल बकाया या कनेक्शन काटने का डर दिखाकर एपीके फाइल डाउनलोड करवा खाता खाली कर रहे हैं। सोमवार को भी साइबर क्राइम थाने में दो मामले आए। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


 

पुलिस आयुक्त ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से जागरूक रहने की अपील की है। कहा कि साइबर अपराधी संदिग्ध नंबरों से कॉल या व्हाट्सएप कर एपीके फाइल अथवा लिंक भेजकर उसे इंस्टॉल कराते हैं। इससे मोबाइल की निजी जानकारी के साथ बैंक की डिटेल भी उनके हाथ लग सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक खाता और अन्य कार्ड संबंधी जानकारी साझा न करें और एनी डेस्क जैसे रिमोट एक्सेस एप इंस्टॉल करने से बचें। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करें। जितनी जल्दी सूचना मिलेगी, रकम रोकने या रिकवर होने की संभावना उतनी अधिक होगी।

 
विज्ञापन

केस -1
ताजगंज क्षेत्र के पुरानी मंडी निवासी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर ग्रीन गैस का सीआरएन नंबर देखने के लिए एपीके फाइल भेजी। फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया और बैंक खाते से कई बार में 6,14,458 रुपये ट्रांसफर हो गए। 10 और 11 सितंबर को उनके बैंक खाते से रकम निकाली गई।



 

केस -2
शाहगंज क्षेत्र के पुष्पनगर निवासी प्रभाकर साइबर ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को एक अज्ञात नंबर से उन्हें कॉल आई। कॉल करने वाले ने ग्रीन गैस मीटर अपडेट करने के नाम पर उनके मोबाइल में मीटर अपडेट नाम का एप डाउनलोड कराया। इसके बाद उनके बैंक ऑफ इंडिया के बचत खाते से 5,37,781 रुपये ट्रांसफर कर लिए। उन्हें शाम को करीब 5:30 से 6:30 बजे के बीच जानकारी हुई। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की।



 

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने ये कहा
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि यदि कोई फोन कर बिजली या गैस कनेक्शन काटने की धमकी दे तो उसके दबाव में न आएं। न ही कोई भुगतान करें या कोई एप डाउनलोड करें। पहले अधिकृत माध्यम से बिल की पुष्टि करें। अन्यथा ठगी के शिकार हो सकते हैं। शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed