{"_id":"61f3bce30ad8b1590842b998","slug":"garbage-vehicle-collided-with-the-divider-driver-dies-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: डिवाइडर से टकराई नगर निगम की कूड़ा गाड़ी, चालक की मौत, उसकी पत्नी-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: डिवाइडर से टकराई नगर निगम की कूड़ा गाड़ी, चालक की मौत, उसकी पत्नी-बेटा घायल
Fri, 28 Jan 2022 03:22 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Jan 2022 03:22 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले का रहने वाला युवक अपने परिवार के साथ यहां रहता था। शुक्रवार को कूड़ा वाहन लेकर जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में नगर निगम का कूड़ा उठाने वाली गाड़ी शुक्रवार की सुबह रामबाग से जलेसर मार्ग पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। उसकी पत्नी और बच्चा घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मृतक चालक सूरज वसुनिया पुत्र रमसु ग्राम रसोडी, थाना मेघनगर, जनपद झाबुआ, मध्य प्रदेश का रहने वाला था। वह जलेसर रोड से वार्ड नंबर 80 जैतपुर कूड़ा उठाने के लिए जा रहा था। गाड़ी नगर निगम की है। गाड़ी डिवाइडर से टकराने के कारण चालक सूरज की मृत्यु हो गई। बच्चे की उम्र करीब डेढ़ से दो साल है।
विज्ञापन