{"_id":"5dde55328ebc3e55037deb67","slug":"garbage-piles-near-the-taj-mahal-officers-give-instruction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के आसपास गंदगी के 'दाग', सड़कों पर दिखा कुछ ऐसा जिससे चढ़ीं अफसरों की त्योरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के आसपास गंदगी के 'दाग', सड़कों पर दिखा कुछ ऐसा जिससे चढ़ीं अफसरों की त्योरियां
Thu, 28 Nov 2019 12:23 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 28 Nov 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल के पास लगा गंदगी का ढेर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के आसपास के क्षेत्र में गंदगी अभी भी समस्या बनी हुई है और इसी को ध्यान में रखते हुए मंडलायुक्त और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इसकी जांच की। इस दौरान पाया गया कि भारतीय विकास ग्रुप (बीवीजी) कंपनी कई महीनों से ताजमहल के पास सफाई को लेकर लापरवाही बरत रही है।
मंडलायुक्त अनिल कुमार ने उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या नवीन चतुर्वेदी, उपनिदेशक प्रशासन मंडी मूलचंद गंगवार और उपनिदेशक पंचायत परवेज आलम को ताज के पास सफाई जांचने के लिए भेजा तो हर बार की तरह इस बार सड़कों पर गंदगी के ढेर लगे मिले तो सड़क पर ही घोड़ों की लीद तीन से चार दिन बाद भी उठ नहीं रही।
तीन सदस्यीय टीम जांच के दौरान आरके बैरियर के पास फूल महल एंपोरियम के सामने कचरा बिखरा हुआ देखा। यहां डस्टबिन स्टैंड तो था पर डस्टबिन नहीं लगा मिला। बैरियर से ताजगंज थाने के बीच सड़क पर ही कचरा फैला था और आवारा पशु कचरे को खाने के साथ फैला रहे थे।

कमेटी के सदस्यों को ताजमहल के पास और न ही सड़कों पर सफाई मिली। नालियों में भी गंदगी थी। थाना ताजगंज के पास डस्टबिन टूटे मिले और नालियों में कचरा भरा हुआ था।
बीवीजी कंपनी के मैनेजर मंजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सफाई करते हैं पर टीम को नालियां पत्थरों से ढकी मिलीं, जिसके कारण सफाई नहीं हो सकी।
पुरानी मंडी पर नगर निगम इंटर कालेज के पास नालियों में कूड़ा मिलने पर दुकानदारों ने बताया कि सफाईकर्मी ही सड़क का कूड़ा नालियों में डाल देते हैं।
ताज महल के दो किमी के दायरे में बीवीजी हर महीने सफाई के लिए 27 लाख रुपये का भुगतान लेती है। यानी हर दिन 90 हजार रुपये का भुगतान सफाई के लिए किया जा रहा है।
अगर सफाई न मिले तो जुर्माना केवल 5 हजार रुपये ही लगाया जा सकता है। अनुबंध की ऐसी शर्तों के कारण बीवीजी सफाई में दिलचस्पी नहीं ले रही। आगरा विकास प्राधिकरण पथकर से सफाई का भुगतान नगर निगम के जरिए करता है।

इन चार सड़कों का किया गया निरीक्षण
- पुरानी मंडी पश्चिमी गेट से ताजमहल तक
- ताजमहल से आगरा किला रोड तक
- पुरानी मंडी से ताजमहल पूर्वी गेट तक
- ताजमहल से आरके स्टूडियो बैरियर तक
- पुरानी मंडी पश्चिमी गेट से ताजमहल तक
- ताजमहल से आगरा किला रोड तक
- पुरानी मंडी से ताजमहल पूर्वी गेट तक
- ताजमहल से आरके स्टूडियो बैरियर तक