{"_id":"62c893dfbe26f67b984cbf7e","slug":"garbage-not-picked-up-from-homes-in-tajnagri-for-5-days-agra-news-agr539524699","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में 5 दिन से घरों से नहीं उठा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में 5 दिन से घरों से नहीं उठा कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। ताजनगरी में घरों से कूड़ा उठाने का काम 5 दिनों से ठप पड़ा है। वेतन न मिलने के कारण निजी कंपनी स्वच्छता कॉरपोरेशन के कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को कर्मचारियों ने हाथों में डंडे लेकर ताजनगरी के 100 फुटा रोड पर विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने सुपरवाइजर से वेतन की मांग की, जिस पर तकरार के दौरान जमकर मारपीट हुई। घायल सुपरवाइजर ने थाना ताजगंज में सफाईकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है।
वहीं, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कर रही कंपनी स्वच्छता कॉरपोरेशन ने नगर निगम से 12 करोड़ रुपये का बकाया देने की मांग की है। कंपनी का कहना है कि 23 दिसंबर से जुलाई के बीच नगर निगम ने कूड़ा उठाने का भुगतान नहीं किया, जिससे 700 से ज्यादा कर्मचारियों का भुगतान करने में मुश्किलें आ रही हैं।
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-12-सी निवासी प्रवीण डागौर स्वच्छता कॉरपोरेशन में सुपरवाइजर है। उनका कहना है कि उन्होंने कर्मचारियों से गाड़ी की चाबी मांगी तो कर्मचारियों ने उनकी पिटाई कर दी। उन्होंने थाना ताजगंज में दी तहरीर में बताया कि कर्मचारियों ने गाड़ी के फ्यूज और कई वायर काट दिए। मारपीट में नरेश, हीरा, अनिल, पप्पू, संजू को नामजद कराया है।
विज्ञापन
छह दिनों से कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर कूड़ा नहीं पहुंच पा रहा। लैंडफिल साइट के बाहर कूड़े के ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई है। दलदल हो जाने के कारण कई वाहन यहां फंसे हैं और ऊपर कचरा डंप नहीं कर पा रहे। ऐसे में शहर में आधे से कम कूड़ा ही उठाया जा रहा है। शहर के ट्रांसफर स्टेशन कचरे से भरे पड़े हैं। लोहामंडी, ताजगंज, हरीपर्वत वार्ड में कचरे के कारण डलाबघर भरे हुए हैं।
कंपनी ने 23 दिसंबर से कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू किया है, तब से अब तक हमारा भुगतान नहीं हुआ है। कर्मचारियों को वेतन देने में अब मुश्किल हो रही है। निगम से पैसे मिल जाएंगे तो आसानी होगी। - सुशील कुमार सिंह, प्रभारी, स्वच्छता कॉरपोरेशन
बारिश में कूड़ा न उठाने से गलियां और सड़कें भर गई हैं। दुर्गंध के कारण घर के अंदर बैठना मुश्किल हो गया है। - शरद चौहान, पार्षद, लोहामंडी
सबसे ज्यादा पर्यटक ताजगंज में आते हैं, पर पूर्वी गेट से पश्चिमी गेट के बीच दक्षिणी गेट, थाना ताजगंज की रोड, गलियों में गंदगी है।- संदीप अरोड़ा, ताजगंज