फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganja worth lakhs sent through parcel in train was caught by GRP in Agra Cantt

UP News: भागकर नहीं... सिस्टम में सेंध लगाकर तस्करी, ट्रेन को बनाया साधन; पार्सल से डिलीवर किया लाखों का गांजा

Mon, 07 Oct 2024 12:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Oct 2024 12:00 PM IST
सार

गांजा तस्करी का एक बड़ा सामने आया है। तस्करों का तरीका देखकर हर कोई हैरान है। तस्करों ने सरकारी सिस्टम से भागकर नहीं बल्कि सिस्टम में लिप्त होकर तस्करी की वारदात को अंजाम देना चाहते थे। हालांकि वह पकड़े गए।   

विज्ञापन
Ganja worth lakhs sent through parcel in train was caught by GRP in Agra Cantt
जीआरपी ने पकड़ा गांजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गांजा तस्करों ने तस्करी के लिए रेलवे के सिस्टम में सेंध लगा दी है। हीराकुंड एक्सप्रेस से ओडिशा के ब्रह्मपुर से कपड़ों की आड़ में गांजा भेजा गया था। आगरा कैंट के पार्सल घर में गांजे के पैकेट रखे हुए थे। लेकिन, पार्सल घर की लिपिक को शक हो गया। 

विज्ञापन


उसने डिलीवरी लेने पहुंचे मथुरा के व्यक्ति से पूछताछ की तो वह भाग निकला। इस पर जीआरपी को सूचना दी गई। जीआरपी ने पार्सल से 29.750 किलो गांजा बरामद किया है। पार्सल करने वाले और डिलीवरी लेने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

जीआरपी आगरा कैंट के इंस्पेक्टर ने बताया कि 5 अक्तूबर को हीराकुंड एक्सप्रेस से कपड़ों के दो पैकेट ब्रह्मपुर स्टेशन से मथुरा के नंदकिशोर ने आगरा कैंट के लिए बुक कराए गए थे। रविवार को अनोडा, मथुरा निवासी नंद किशोर पार्सल की डिलीवरी लेने पहुंचा। 
 

युवक ने आधार के साथ रेलवे की रसीद जिस पर ओल्ड क्लॉथ लिखा था। उसे पार्सल कार्यालय में लिपिक सना खान को दिया। लिपिक ने पैकेट संदिग्ध लगने पर उन्हें खोलकर दिखाने को कहा। इस पर डिलीवरी लेने पहुंचा युवक ब्लेड लेने की कहकर बाहर निकल गया और लौटकर नहीं आया। 
विज्ञापन

इस पर जीआरपी कैंट को सूचना दी गई। जीआरपी ने पैकेट खोले तो उसमें कंबलों में लिपटा हुआ 29.750 किलो गांजा बरामद किया। पैकेट में 22 पुराने कंबल भी निकले। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि गांजा तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम को मथुरा भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि गांजे की अनुमानित कीमत साढ़े सात लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed