फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster on accused of robbing teacher

Agra News: शिक्षक से लूट करने के आरोपियों पर गैंगस्टर

Fri, 04 Aug 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 04 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Gangster on accused of robbing teacher
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के भगवंतपुर पुल पर एक शिक्षक से तमंचे के बल पर मारपीट करते हुए 1.86 लाख रुपये नकदी लूट ली गई थी। जिसमें आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज किए जाने के आदेश पुलिस अधीक्षक ने ढोलना थाना प्रभारी को दिए हैं। क्षेत्र के भगवंतपुर पुल पर शिक्षक इंद्रजीत निवासी शेरपुर गंगीरी अलीगढ़ से बृजेश व नागेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर तमंचा के बल पर लूट की थी। शिक्षक से बैग में रखे 1.86 लाख रुपये लूटे गए। मामले में शिक्षक ने दोनों नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने विवेचना के दौरान पांच अन्य आरोपियों को प्रकाश में लाई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर नकदी बरामद कर उन्हें जेल भेजे जाने की कार्रवाई की। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने ढोलना प्रभारी रामप्रकाश गौतम को सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर गैंगस्टर की कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि ढोलना क्षेत्र में शिक्षक से तमंचे के बल पर लूटपाट की गई थी। मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई के निर्देश ढोलना थाना प्रभारी को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed