फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster case registered against animal smuggler gang

Agra News: पशु तस्कर गैंग के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज

Sun, 09 Feb 2025 09:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Feb 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Gangster case registered against animal smuggler gang
कासगंज। जिले में सक्रिय पशु चोरी गैंग के चार सदस्यों के खिलाफ डीएम के अनुमोदन के बाद सोरोंजी प्रभारी निरीक्षक ने गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी ने गैंगस्टर की विवेचना ढोलना के प्रभारी निरीक्षक को सौंपी है और आरोपियों की संपत्ति जब्त करने के लिए चिह्निकरण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम मेधा रूपम के अनुमोदन के अनुसार पशु तस्कर सलीम कुरैशी, नदीम कुरैशी सहित दो गैंगलीडर रिजवान, रिहान निवासीगण बड्डूनगर ने 10 अक्तूबर की रात को सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव पचलाना में एक घेर में चार भैंसों को चोरी कर लिया था। मामले में पशु पालक ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की थी। जेल से रिहा होने के बाद आरोपी लगातार सक्रिय होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। अंकुश लगाने के लिए सोरोंजी थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने आरोपी सलीम कुरैशी, नदीम कुरैशी, रिजवान, रिहान के खिलाफ जिलाधिकारी एवं एसपी के निर्देश पर गैंगस्टर की रिपोर्ट शनिवार की देर रात रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी अंकिता शर्मा ने गैंगस्टर की विवेचना ढोलना के थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed