एटा में सपा नेताओं पर शिकंजा: पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई
एटा में सपा नेता एवं पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके छोटे भाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के अलीगंज के पूर्व विधायक एवं सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और उनके छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। दोनों के खिलाफ कोतवाली नगर में तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दोनों सपा नेताओं पर सरकारी व गैरसरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप है।
कोतवाली नगर के प्रभारी देवेंद्र नाथ त्रिपाठी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि डीएम कार्यालय से प्राप्त गैंग चार्ट में जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर रघुपुर निवासी पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव गैंग के लीडर है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव हाल पता शहर के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। गैंग लीडर और उसके सदस्य द्वारा सरकारी व गैरसरकारी भूमि पर कब्जा किया गया है।
'लोगों में है दोनों नेताओं का डर'
रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि लोगों में दोनों सपा नेता का भय व्याप्त है। कोई साधारण व्यक्ति इनके खिलाफ मुकदमा लिखवाने व गवाही देने की हिम्मत नहीं करता है। दोनों आपराधिक कृत्य व दुस्साहसिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। इन दोनों के खिलाफ कोतवाली नगर में तीन मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। इसी के तहत दोनों सपा नेताओं के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।