फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangrape of a woman who came from Delhi for satsang

Agra News: दिल्ली से सत्संग में आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 12 Jul 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 12 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Gangrape of a woman who came from Delhi for satsang
कासगंज। दिल्ली से सत्संग में आई महिला से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने थाने से लेकर उच्चाधिकारियों तक हर जगह गुहार लगाई लेकिन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी। न्यायालय के आदेश के बाद नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सका।
विज्ञापन


घटनाक्रम एक महीने पुराना है। सहावर क्षेत्र की एक महिला दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती है। 4 जून को वह भोले बाबा के सत्संग में हिस्सा लेने के लिए आई थी। जहां उसको रामू व अंकित निवासी सिढ़पुरा मिले। उन्होंने महिला को बाबा का आश्रम दिखाने का झांसा दिया। समय अधिक हो जाने से महिला ने अगले दिन जाने को कह दिया। अगले दिन 5 जून को दोनों आरोपी महिला को बाइक पर बैठाकर सिढ़पुरा ले गए। रास्ते में बहारपुर के पास महिला को आम के बाग में ले गए। पीड़िता का आरोप है कि वहां आरोपियों के साथी महेंद्र व राजवीर पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन


महिला को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। बेहोशी की हालत में चारों ने महिला से दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी रामू व अंकित उसको नहर किनारे छोड़कर चले गए। महिला ने गंजडुंडवारा पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। महिला ने अधिवक्ता केशव मिश्रा के माध्यम से कोर्ट में वाद दायर किया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed