फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangajal Supply Disrupted for Two Days, Residents Forced to Buy Drinking Water

छावनी क्षेत्र में जल संकट: दो दिन से गंगाजल आपूर्ति ठप, लोगों को खरीदना पड़ा पानी; लोगों का फूटा गुस्सा

Sat, 25 Jul 2026 09:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 25 Jul 2026 09:36 AM IST
सार

आगरा के छावनी क्षेत्र में दो दिन से गंगाजल आपूर्ति बंद होने से लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। पाइपलाइन शिफ्टिंग के कारण नई बस्ती, बालूगंज और आसपास के इलाकों में जल संकट बना हुआ है।

विज्ञापन
Gangajal Supply Disrupted for Two Days, Residents Forced to Buy Drinking Water
पानी के इंतजार में रखे खाली बर्तन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के छावनी क्षेत्र के वार्ड-1 की नई बस्ती, बालूगंज, चार रहट, वाल्मीकि बस्ती और आसपास क्षेत्रों में दो दिनों से गंगाजल की आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है जबकि घरेलू कामकाज के लिए पर्याप्त पानी भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  स्मार्ट सिटी आगरा का हाल: कदम-कदम पर गड्ढे, पहली बारिश में उखड़ी सड़कें; लोगों का चलना हो रहा दुश्वार
विज्ञापन



नई बस्ती निवासी पार्षद पुत्र परमजीत ने बताया कि खैराती टोला में गंगाजल की पाइपलाइन शिफ्ट करने का काम दो दिन में पूरा होने की बात कही थी। दो दिन में आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन तय समय बीतने के बाद भी पानी नहीं आया। अरविंद सिंह ने बताया कि कई बार संबंधित ऑपरेटर से संपर्क किया गया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: लेडी लॉयल होगा शिफ्ट, एसएन में बनेगा नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स; सीएम योगी देंगे आगरा को बड़ी सौगात


लोगों का कहना है कि गंगाजल तो दूर, खारे पानी की आपूर्ति भी केवल 20 से 25 मिनट के लिए की गई, जिससे दैनिक दिनचर्या प्रभावित रही। छावनी परिषद के जलापूर्ति प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि खैराती टोला में गंगाजल की पाइपलाइन शिफ्ट किए जाने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है और इसकी पूर्व सूचना भी दी गई थी। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। गंगाजल की आपूर्ति के लिए जलकल विभाग पर निर्भर हैं।

ये भी पढ़ें -   गले पर फंदे का निशान, सिर पर चोट: कमरे में विधवा की लाश, बाहर से लगा था नया ताला; दृश्य देख खड़े हो गए रोंगटे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed