फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga Yatra Reach Kachala Bjp Mp Welcomes

गंगा यात्राः सजे गांव व बाजार, यात्रा के लिए रहे सभी तैयार, दिखा अद्भुत नजारा

Thu, 30 Jan 2020 04:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 30 Jan 2020 04:14 AM IST
विज्ञापन
Ganga Yatra Reach Kachala Bjp Mp Welcomes
कासगंज पहुंची गंगायात्रा - फोटो : अमर उजाला
हाथों में फूलों का थाल, आकर्षक कतार, जुबां पर गंगा गीत के बोल और फिर यात्रा के आगमन का उत्साह देखते ही बन रहा था। गंगायात्रा के स्वागत के लिए गांव से लेकर बाजार तक चहुंओर सजे रहे। हर कोई यात्रा के स्वागत की तैयारी में दिखाई दिया।
विज्ञापन


गंगायात्रा जब दोपहर को कछला गंगाघाट पहुंची तो वहां से सड़क मार्ग द्वारा यात्रा लहरा की ओर रवाना हुई। यात्रा के आने से पहले ही कछला गंगाघाट से लेकर लहरा गंगाघाट तक जगह-जगह यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह महिलाएं और स्कूली छात्र-छात्राएं हाथों में स्वागत के लिए फूलों का थाल लिए खड़ी थीं।
विज्ञापन


जैसे ही यात्रा कछला गंगाघाट से नगरिया की ओर पहुंची। यहां खड़ी स्वागत टोली ने सबसे पहले गंगागीत गाते हुए यात्रा पर पुष्प बरसाए और भव्य स्वागत किया। यहां फूलों की वर्षा से वातावरण पूरी तरह सुगंधित हो गया। यात्रा में शामिल होने आए आगंतुक यहां के प्रशासन की तैयारियां देख काफी खुश नजर आए। नगरिया से यात्रा सोरों पहुंची। यहां तीर्थनगरी भी यात्रा के स्वागत के लिए पूरी तरह आतुर दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थनगरी में जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। जहां एक ओर स्कूली विद्यार्थी स्वागत कर रहे थे वहीं पुरोहित भी यात्रा के स्वागत के लिए पूरी तरह आतुर थे। यात्रा का सोरों में स्वागत होने के बाद यह यात्रा सड़क मार्ग से लहरा गंगाघाट तक पहुंची। यहां प्रशासन की ओर से यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। अतिथियों के स्वागत में प्रशासन ने पूरी मेजबानी दिखाई।

सोशल मीडिया पर भी जोरदार स्वागत
गंगायात्रा का स्वागत सिर्फ धरातल पर ही नहीं हुआ बल्कि सोशल मीडिया पर भी यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। लोगों ने जमकर यात्रा के स्वागत की पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की। दिनभर गंगायात्रा के फोटो सोशल मीडिया पर तैरते रहे।

सेल्फी का रहा क्रेज
गंगायात्रा में सेल्फी का भी क्रेज दिखाई दिया। लोग जहां एक ओर गंगायात्रा के साथ सेल्फी ले रहे थे वहीं गंगाघाटों पर की गई आकर्षक साज सज्जा के साथ भी जमकर सेल्फी ली। लोगों में गंगायात्रा का जादू सिर चढ़कर बोल रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed