{"_id":"66f637510d1897097e034904","slug":"ganga-water-will-be-monitored-through-cctv-cameras-officials-will-not-be-able-to-mislead-2024-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: सीसीटीवी कैमरों से होगी गंगाजल की निगरानी, अधिकारी नहीं कर सकेंगे गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सीसीटीवी कैमरों से होगी गंगाजल की निगरानी, अधिकारी नहीं कर सकेंगे गुमराह
Fri, 27 Sep 2024 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:10 AM IST
सार
गंगाजल की निगरानी अब सीसीटीवी से होगी। जिसके बाद संकट के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारी गुमराह नहीं कर सकेंगे। इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर पर सीसीटीवी से सच देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी से होगी गंगाजल की निगरानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में बुलंदशहर के पालड़ा में गंगाजल में सिल्ट आ रही है या अपर गंगा कैनाल से पानी की आपूर्ति रुक गई, अब यह सब सीसीटीवी कैमरों से आगरा नगर निगम देख पाएगा। 140 किमी दूर पालड़ा में गंगाजल की आपूर्ति की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पालड़ा में हेड रेगुलेटर का गेट टूट जाने के बाद आपूर्ति के बारे में स्थानीय प्रशासन को गुमराह किया था। इसके बाद यह निर्णय लिया गया। आगरा में बुलंदशहर के पालड़ा से 150 क्यूसेक पानी की आपूर्ति होती है। इनमें 10 क्यूसेक पानी मथुरा को और बाकी आगरा को मिलता है।
पालड़ा में गंगाजल की आपूर्ति के बाद पूरा संचालन सिंचाई विभाग और जल निगम की जगह आगरा का जलकल विभाग अपने हाथों में लेने की तैयारी कर रहा है। कैमरे लग जाने और उसे आगरा में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर पर देखने से पानी की कमी की जानकारी 20 घंटे पहले हो जाएगी। उसके मुताबिक आपूर्ति में परिवर्तन और कटौती की योजना बनाई जाएगी।

योजना बना सकेंगे
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि पालड़ा में गेट टूटा है या पानी में सिल्ट आ रही है, इसकी जानकारी सीसीटीवी कैमरों से सीधे स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम में आने लगेगी। उसी के मुताबिक योजना भी बना सकेंगे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इस बार गुमराह किया, जिससे समस्या कई दिन तक बनी रही।

कैमरे लगाने का प्रस्ताव
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि हाल में गंगाजल की आपूर्ति के बारे में जो स्थिति बनी है, उसे देखते हुए सीधी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव है। इससे पालड़ा में होने वाली गतिविधि की जानकारी मिल सकेगी।

कई जगह नहीं मिला पानी
आवास विकास कॉलोनी के शैलू अग्रवाल ने बताया कि 10 दिन से पानी नहीं मिल रहा है। बृहस्पतिवार को भी पानी नहीं आया, जबकि कहा गया था कि गंगाजल आ गया। गोकुलपुरा, बाड़ा चरन सिंह, ताजगंज, छीपीटोला, ग्वालियर रोड, मधु नगर, अवधपुरी समेत क्षेत्रों में पानी की परेशानी बनी रही। टीले वाले ऊंचे इलाकों में पानी नहीं आ पाया।

पानी के लिए प्रदर्शन
दयालबाग में गंगाजल की मांग करते हुए महिलाओं ने नगर निगम में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। उनके साथ आए सौरभ चौधरी ने बताया कि दयालबाग में 10 दिन से पानी नहीं आ रहा। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। लॉयर्स कॉलोनी के साथ पांच नई टंकियों का निर्माण कराया जाए, तब दयालबाग में पानी आ सकेगा। इस दौरान ममता, नीरज, मोहिनी, रिचा, सुखवीर आदि मौजूद रहे।