{"_id":"6771a9d0288b24ad6f0561c2","slug":"ganga-place-today-police-alert-about-incidents-of-snatching-kasganj-news-c-175-1-kas1001-125715-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गंगा स्थान आज, उठाईगिरी की घटनाओं को लेकर पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गंगा स्थान आज, उठाईगिरी की घटनाओं को लेकर पुलिस सतर्क
Mon, 30 Dec 2024 01:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। सोमवार को सोमवती अमावस्या का स्नान है। सोमवती अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच अक्सर उठाईगिर भी सक्रिय हो जाते हैं और लोगों का सामान चोरी कर ले जाते हैं। कोतवाली पुलिस ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हरि की पौड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों की बस्तियों में लोगों को सजग किया और वारदातें न हों इसके लिए जागरूक भी किया। पुलिस ने पूर्व में मिली शिकायतों के आधार पर चिह्नित किए गए लोगों को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का सामान चोरी होने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पूर्व में वारदातों को अंजाम देने वाले लोगों को भी पुलिस ने आगाह किया। वहीं कहा कि घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने कहा कि वारदात कोई भी सामान चोरी की घटना में पकड़ा गया तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन