फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganga dussehra ganga snan ban in kasganj due lockdown

आस्था पर कोरोना का 'ग्रहण', गंगा दशहरा स्नान पर प्रतिबंध, घाटों पर रहेगा पुलिस का पहरा

Sun, 31 May 2020 11:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 May 2020 11:00 AM IST
सार

  • कोरोना वायरस के कारण धार्मिक आयोजनों पर है रोक
  • इस बार दशहरा पर्व में गंगा स्नान नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
ganga dussehra ganga snan ban in kasganj due lockdown
गंगा घाट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में आस्था पर भी लॉकडाउन की पाबंदियां हैं। सार्वजनिक, सामाजिक और धार्मिक आयोजनों पर रोक है। ऐसे में एक जून को गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालु गंगा घाटों पर नहीं पहुंचा सकेंगे। कासगंज जिले के गंगा घाटों पर श्रद्धालु के स्नान पर रोक लगी दी गई है। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।  
विज्ञापन


गंगा दशहरा पर्व पर स्नान का विशेष महत्व है। इसे गंगा का अवतरण दिवस माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान करने से जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलने की मान्यता है। 
विज्ञापन



प्रतिवर्ष इस पर्व पर कासगंज जिले के लहरा गंगाघाट, कादरगंज गंगाघाट, तीर्थनगरी सोरों के हरिपदी गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती थी, लेकिन इस बार घाटों पर पुलिस तैनात रहेगी। गंगा घाट पर आकर दान आदि करने वालों को भी घरों में ही पूजन कर दान पुण्य करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थि विसर्जन पर नहीं होगी पाबंदी

गंगा घाटों पर राजस्थान, मध्यप्रदेश समते अन्य राज्यों से लोग स्नान करने आते हैं। लेकिन इस बार केवल अस्थि विसर्जन करने वालों को ही आने दिया जाएगा। सोरों में पुलिस ने अस्थि विसर्जन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की निगरानी के लिए टीम बना दी है। 

गंगा घाटों की सीमाएं सील रहेंगी

जिले में गंगा घाटों की ओर जाने वाली सीमाएं सील रहेंगी। सोरों के अलावा कछला के कासगंज बरेली रोड पर बैरिकेडिंग होगी। कादरगंज घाट की ओर जाने वाले हाईवे उस्मानपुर, बहरोचपुर, छितैरा, तरसी चौराहा पर बैरिकेडिंग होगी।

'घरों में करें मां गंगा की स्तुति'

स्थानीय पंडित रामबल्लभ भारद्वाज ने बताया कि पानी में गंगाजल डालें और फिर भगवान शिव एवं मां गंगा की आराधना करते हुए घरों में ही स्नान करें। स्नान के बाद शरबत, फल आदि का दान करें और सूखी खाद्य सामग्री भी दान कर पुण्य लाभ कमाएं।

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि लॉकडाउन के कारण गंगा दशहरा पर्व पर गंगा में स्नान करने पर पाबंदी रहेगी। घाटों पर पुलिस तैनात की गई है। घाटों पर किसी तरह के धार्मिक अनुष्ठान नहीं होंगे। इन पर पूरी तरह रोक है।

बदायूं के एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कछला गंगाघाट बदायूं की सीमा में हैं, वहां दशहरा पर्व पर भीड़ न उमड़े, लोग स्नान को न पहुंचें इसलिए सीमाएं सील रहेंगी। बरेली-कासगंज रोड पर बैरिकेडिंग की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed