{"_id":"5b87785f42c792467166493c","slug":"gang-rape-with-class-ninth-student-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"वहशी वीडियो वायरल की धमकी देकर करते रहे 9वीं की छात्रा से गैंगरेप, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वहशी वीडियो वायरल की धमकी देकर करते रहे 9वीं की छात्रा से गैंगरेप, दो गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 31 Aug 2018 06:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की कक्षा नौ की छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया,
विज्ञापन
जहां से जेल भेज दिया गया। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही हैं।
सिकंदरा क्षेत्र की किशोरी घर के पास एक स्कूल में पढ़ती है। छात्रा गत 30 जुलाई को स्कूल से घर आ रही थी। रास्ते में ककरैठा के जंगल में जगवीर उर्फ भुल्लड़, आशू, नीरू और उमाशंकर मिल गए थे। वह उसको जंगल में ले गए और उसके हाथ-पैर बांध दिए। चारों ने दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो
विज्ञापन
बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
दो अगस्त को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से जंगल में ले गए थे। सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना से वह दहशत में आ गई थी, उसके
स्कूल छोड़ने पर परिजनों ने पूछताछ की। तब घटना की जानकारी दी।
20 दिन पहले चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर अजय कौशल का कहना है कि आरोपी आशू और नीरू को मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन