चलती कार में गैंगरेप: बसपा नेता का बेटा है दुष्कर्म का एक आरोपी, पीड़िता के साथ हुई थी लंबी चैटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार में गैंगरेप मामले में गिरफ्तार आरोपी सलमान और मुकदमा लिखवाने वाली युवती के बीच लंबी चैटिंग हुई थी। व्हाट्सएप पर जो मैसेज पुलिस को मिले हैं उनमें युवती ही सलमान से मथुरा चलने को कह रही है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल का रिकॉर्ड ले लिया है।
मथुरा कोतवाली में ग्रेटर नोएडा के दादरी निवासी सलमान और साजिद के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती के घर का पता भी गलत निकला। अभी तक खुद को मेरठ के गांव का बता रही थी लेकिन जब पुलिस ने जांच कराई तो वह बागपत की रहने वाली निकली। यह युवती ग्रेटर नोएडा में नौकरी करती है। पुलिस ने युवती और सलमान के मोबाइल को जब चेक किया तो पता चला कि दोनों में पुरानी पहचान है।
व्हाट्सएप पर दोनों ने एक दूसरे को मैसेज करते हैं। शनिवार की शाम को जब यह दोनों ग्रेटर नोएडा से चले हैं तो एक-दूसरे को मेसेज भी किए थे। मैसेज में युवती खुद ही सलमान ने मथुरा तक चलने की बात कर रही है। मैसेज में उसने कहा है कि क्या साथ में उसका दोस्त भी चल रहा है। इस पर सलमान ने लिखा है कि साजिद मेरे साथ चलेगा। इस पर युवती ने मथुरा से एक नेहा नाम की युवती को भी साथ लेने की बात कही है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि दोनों के मोबाइल की बातचीत का पूरा रिकार्ड जुटा लिया गया है। हालांकि रेप के बारे में अभी स्थिति साफ नहीं हो सकी है। स्लाइड बनवाई गई थी। उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
डॉक्टरी रिपोर्ट में आया, गैंगरेप से नहीं कर सकते इनकार
कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि डॉक्टरी रिपोर्ट में आया है कि युवती से गैंगरेप से इनकार नहीं किया जा सकता। अभी स्लाइड और डीएनए की रिपोर्ट आनी बाकी है। युवती के परिजन मथुरा आ गए हैं। 161 और 164 के बयान करा लिए गए हैं।
बसपा नेता का बेटा है सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी
यमुना ऐक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से अगवा कर चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपियों में से एक बसपा नेता का बेटा है और दो बार नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुका है। दोनों आरोपी बचपन से दोस्त हैं। दादरी के नई बस्ती निवासी आरोपी सलमान बसपा नेता अयूब मलिक का बड़ा बेटा है। अयूब मलिक का स्क्रैप का पुराना काम है। सलमान की शादी हो चुकी है। मथुरा में युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पकड़े जाने पर कस्बे में काफी चर्चा हो रही है। बताया यह भी जा रहा है कि अयूब मलिक पर भी इसी तरह का केस दिल्ली में दर्ज हो चुका है।
बयान के बाद पीड़िता को बाप और बहन को सौंपा
दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती का सोमवार को अदालत में 164 के बयान दर्ज कराए गए। बयान कराने के बाद पुलिस ने युवती को उसके पिता और बहन को सौंप दिया। वहीं, मीडिया को भी कोतवाली में नहीं जाने दिया गया। पुलिस का कहना था कि कुछ साक्ष्य मिले हैं जिन पर पूछताछ की जा रही है।