सावधान! जोमाटो की ड्रेस और कंधे पर बैग, काम घरों की रेकी करके चोरी की वारदात को अंजाम देना
आगरा में चोर गिरोह जोमाटो की ड्रेस पहनकर और कंधे पर बैग टांगकर मोहल्लों में निकलते। वह घरों की रेकी करके और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में फूड डिलीवरी कंपनी जोमाटो की ड्रेस पहनकर चोरों का गिरोह बंद घरों की रेकी करता था। रेकी करने के बाद रात में बंद घरों में हाथ साफ करते थे। इस गिरोह ने सिकंदरा क्षेत्र में दो स्थानों पर वारदात कीं। एक जगह से 20 लाख रुपए से अधिक का माल समेट ले गए। सिकंदरा थाना पुलिस ने सरगना सहित छह चोरों को गिरफ्तार किया है।
सीसीटीवी फुटेज से गिरोह का चला पता
डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि सेक्टर 16 में सोनल तिवारी के घर वारदात हुई थी। वह कपड़ा कारोबारी हैं। घर पर ताला बंद था। चोरी की दूसरी घटना शास्त्रीपुरम में हुई थी। दोनों जगह से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले। फुटेज से साफ हुआ कि दोनों घटनाओं में एक ही गिरोह शामिल है।
यह भी पढ़ें-- शादी से पहले मामा का हंगामा: रखी ऐसी शर्त, सुनकर उड़े लोगों के होश; जयमाल भूल दूल्हा-दुल्हन पहुंचे
इनकी हुई गिरफ्तारी
सिकंदरा थाना पुलिस और सिटी सर्विलांस टीम ने छानबीन शुरू की। उन्हें जानकारी हुई कि गैंग के सदस्य घर नहीं आते। फुटपाथ, रेलवे स्टेशन ऐसी जगह रात गुजारते हैं। गिरोह का सरगना ताजगंज निवासी महेश उर्फ सलीम है। पुलिस ने महेश उर्फ सलीम के अलावा दीपक, सलीम, कासिम, रवि कुमार माहौर, जितेंद्र कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3.99 लाख रुपये, सफेद, पीली के आभूषण मिले हैं।जोमाटो की टीशर्ट और बैग लेकर निकलता
डीसीपी सिटी ने बताया कि गैंग का सदस्य दीपक कंपनी का जोमाटो का सेल्स मैन बनकर उनकी टीशर्ट पहनकर और डिलीवरी बैग लेकर बाइक पर रेकी करने निकलता था। पता खोजने के लिए पॉश कालोनियों में घूमा करता था। कहां सीसीटीवी लगे हैं किस घर में ताला बंद है, यह रेकी करके सरगना को बताता था।यह भी पढ़ें-- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण