फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gang Misdeed With Minor Girl In Awagarh Police Station Area Crime News

एटा: किशोरी ने पिता-पुत्र पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Wed, 18 Aug 2021 05:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 18 Aug 2021 05:04 PM IST
सार

किशोरी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि दबंगों की डर की वजह से मंगलवार रातभर परिजन खेतों में सोए। बुधवार सुबह दिल्ली से चचेरी बहन के आ जाने के बाद फोन आया तब गांव में पुलिस पहुंची। इसके बाद थाने पर गए और पुलिस को पूरा वाकया बताया। 

विज्ञापन
Gang Misdeed With Minor Girl In Awagarh Police Station Area Crime News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जनपद के थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने अपने ही पड़ोसी पिता-पुत्र पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर सिर में डंडा मारकर घायल करने का भी आरोप लगाया है। जिसका मुकदमा दर्ज हो गया है। हालांकि पुलिस दोनों पक्षों में मारपीट का मामला बता रही है। दोपहर तक थाने पर जमावड़ा लगा रहा।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप पड़ोसी पिता-पुत्र पर लगाया। रिपोर्ट दर्ज न होने पर किशोरी की चचेरी बहन ने दिल्ली, लखनऊ और जिला मुख्यालय पर फोन कर सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। जिला मुख्यालय से एक टीम थाने पर जा पहुंची। काफी देर तक किशोरी और उसके परिजनों से वार्ता की। प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र सिंह त्यागी का कहना है कि मंगलवार देरशाम दोनों पक्षों में बच्चों को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों ही पक्षों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया। बुधवार सुबह दिल्ली से किशोरी की रिश्तेदार आ गईं, वह सामूहिक दुष्कर्म की बात कहने लगीं। तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

रातभर खेतों में सोए किशोरी के परिजन
किशोरी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि दबंगों की डर की वजह से मंगलवार रातभर परिजन खेतों में सोए। बुधवार सुबह दिल्ली से चचेरी बहन के आ जाने के बाद फोन आया तब गांव में पुलिस पहुंची। इसके बाद थाने पर गए और पुलिस को पूरा वाकया बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इरफान नासिर खान, क्षेत्राधिकारी जलेसर का कहना है कि दोनों पक्ष एक ही समाज के हैं। इनके बीच बच्चों को लेकर मंगलवार को विवाद और झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों के लोगों के चोटें आईं हैं। किशोरी ने पिता-पुत्र पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिसका मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed