फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gang involved in house surveillance and theft arrested, search underway for main accused

UP: बंद मकान की रेकी, फिर रात में चोरी...पुलिस ने गिरफ्तार किया ऐसा गिरोह, जिसमें एक महिला भी शामिल

Wed, 08 Oct 2025 08:44 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 08 Oct 2025 08:44 AM IST
सार

आगरा पुलिस ने बंद मकान की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। हालांकि गिरोह का मास्टर माइंड अभी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। पुलिस ने गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों से चोरी का माल बरामद किया है। 

विज्ञापन
Gang involved in house surveillance and theft arrested, search underway for main accused
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कमला नगर क्षेत्र से बंद मकान की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह के बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी आगरा फोर्ड पार्किंग और आरोपी महिला उसके साथ चोरी के सामान को खरीदने वाले सुनार को यमुना पुल की सर्विस रोड से गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े आरोपियों से 1़.92 लाख रुपये, गहने मोबाइल और बाइक मिली है।
विज्ञापन


घटना 21 सितंबर की है। कमला नगर कॉलोनी में एक परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर बाहर खाना खाने गए थे। उसी समय घर का ताला तोड़कर दो चोर घुस गए। वह एक घंटे के अंदर ही नकदी और लाखों के गहने लेकर भाग गए। परिवार दो घंटे बाद वापस लौटा, तो वारदात का पता चला।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी फरीद ने अपने दोस्त हसन के साथ मिलकर कमला नगर काॅलाेनी में बंद मकान में चोरी की थी। अपनी बाइक आगरा में ही छोड़ गए और नोएडा में हसन की भाभी के पास पहुंच गए। वहां हसन ने फरीद को 2.5 लाख रुपये दिए। वह उन्हें लेकर लेकर इंदौर के आजाद नगर स्थित घर चला गया। हसन ने बाकी नकदी और जेवर अपने पास रख लिए। वह भी अपने घर अररिया बिहार चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद फरीद, हसन व उसकी भाभी और चोरी के जेवर खरीदने वाला सुनार दिल्ली के सरिता बिहार निवासी अल्फाज मलिक वाटर वर्क्स पर चोरी के माल का बंटवारा करने इकट्ठा हो रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने अल्फाज मलिक, फरीद और हसन की भाभी को गिरफ्तार कर लिया। हसन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed