{"_id":"6aa459214929daf37e0d80c6","slug":"ganesh-idols-to-be-immersed-in-the-designated-tank-police-to-keep-a-close-watch-for-any-unruly-behavior-agra-news-c-421-1-sagr1004-16955-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कुंड में विसर्जित होंगी गणेश मूर्तियां, हुड़दंग पर रहेगी पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कुंड में विसर्जित होंगी गणेश मूर्तियां, हुड़दंग पर रहेगी पुलिस की नजर
विज्ञापन
बाह: बाह में गणेश प्रतिमा विसर्जन की रणनीति बनाते हुए एसीपी बाह जितेन्द्र कुमार
बाह। कोतवाली बाह में संभ्रांतजनों के साथ बैठक कर एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने कहा बटेश्वर में बनाए जाने वाले कुंडों में ही गणेश मूर्तियां विसर्जित होंगी। नदियों में मूर्ति विसर्जन पर कोर्ट का प्रतिबंध लगा है। विसर्जन यात्राओं के रूट से लेकर गणेश मूर्ति स्थापित किए जाने के लिए निकलने वाली शोभा यात्रा के बारे में संभ्रांतजनों से सुझाव लिए।
शिकोहाबाद से खांद मार्ग, जैतपुर, बाह इटावा से बाई पास और फरैरा मार्ग, आगरा से बिजकौली खांद मार्ग से गणपति की मूर्ति विसर्जन के लिए श्रद्धालु पहुंचेंगे। एसीपी ने बताया कि शांति और सौहार्द के माहौल में गणेश उत्सव मनाया जाएगा। हुड़दंग नहीं होना चाहिए। आस्था एवं भक्ति के माहौल को हुड़दंग से बिगाड़ने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। इस दौरान दयाशंकर बौहरे, अनिल गुप्ता, लक्ष्मीनरायन शर्मा, मोहम्मद यूसुफ, गुफरान, राहुल बोहरे, सहवीर सिंह आदि रहे। संवाद
गणेश चतुर्थी पर तेज आवाज डीजे बजाने पर रोक
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व भाईचारे का प्रतीक है। सभी आयोजक मूर्ति स्थापना के लिए प्रशासन से अनुमति लें, डीजे की ध्वनि मानक के अनुरूप रखें और जुलूस के निर्धारित रूट का पालन करें। इस दौरान अंकित गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, अंशु गुप्ता, राज बहादुर, बंटी कुशवाह प्रधान, रामदेव वर्मा प्रधान, रामकुमार चकाचक आदि उपस्थित थे।