फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganesh Chaturthi 2020: ganpati sthapana shubh muhurat today

Ganesh chaturthi 2020: ताजनगरी में घर-घर सजे दरबार...आज विराजेंगे मंगलमूर्ति

Sat, 22 Aug 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Aug 2020 12:02 AM IST
सार

  • गजकेसरी, वीणा, सांध्य योग में मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी
  • 69 साल में पहली बार सिद्धि विनायक मंदिर से नहीं निकलेगी गणेश शोभायात्रा

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2020: ganpati sthapana shubh muhurat today
Ganesh chaturthi 2020 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में गणेश चतुर्थी के लिए घर घर में खास तैयारी की गई है। शनिवार को शुभ मुहूर्त में मंगलमूर्ति को विराजमान किया जाएगा। इस बार पंडाल लगाने की अनुमति नहीं है। घरों में भव्य दरबार सजाए गए हैं। गणेश चतुर्थी पर गजकेसरी, वीणा, सांध्य योग रहेगा। गणपति दरबार सजाने के लिए लोगों ने शुक्रवार को खरीदारी की। इस बार छोटी प्रतिमाओं की मांग अधिक रही। 

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर दिनभर शुभ योग रहेंगे। उन्होंने बताया कि गणेशजी की अलग-अलग मुद्रा की प्रतिमा का अलग-अलग महत्व है। संगीत या शिक्षा में सफलता के लिए नृत्य करती प्रतिमा का पूजन लाभकारी रहता है। गणेशजी की अराधना से वास्तुदोष भी दूर हो जाते हैं। 
विज्ञापन



बल्केश्वर में विराजेंगे 150 किलो के गणपति

बल्केश्वर में शनिवार को 150 किलो के गणपति विराजेंगे। इसको लेकर आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि ये प्रतिमा चार फुट की है। इसे पूजा की सामग्री से बनाया गया है, जिसे कोलकाता के कारीगर मुकेश खन्ना द्वारा बनाया गया है। इसे बल्केश्वर में लक्ष्मी निवास पर  स्थापित किया जायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

69 साल में पहली बार नहीं निकलेगी गणेश शोभायात्रा

गोकुलपुरा स्थित प्राचीन सिद्धि विनायक मंदिर से इस बार 69वीं गणेश शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। मंदिर के महंत पंडित ज्ञानेश शास्त्री ने बताया कि मंदिर का जीर्णोद्धार वर्ष 1760 में मराठा सरदार महादजी सिंधिया ने करवाया था। तभी से यहां गणेशोत्सव मनाया जाता है। इस बार मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी, लेकिन शोभायात्रा समेत अन्य आयोजन नहीं होंगे।

महंत पंडित ज्ञानेश शास्त्री ने बताया कि गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 7:30 बजे से नौ बजे तक और शाम को 3:30 बजे से सात बजे तक है। ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश महोत्सव का उल्लास छाया हुआ है। बाह, फतेहाबाद, पिनाहट में भी घर-घर में गणपति बप्पा के विराजमान होंगे। 

55 लाख के आभूषण, 305 वाहन बिके

गणेश चतुर्थी पर शनिवार को लॉकडाउन होने के कारण लोगों ने खरीदारी शुक्रवार को ही की। सबसे ज्यादा बिक्री आभूषणों की हुई। 55 लाख के गहने बिके। 305 वाहनों की भी बिक्री हुई । हुंडई और टाटा कारों के डीलर अरविंद बंसल ने बताया कि एक दिन पूर्व की तुलना में 10 फीसदी अधिक बुकिंग है। शहर भर से अनुमानित 110 कारों की बुकिंग का अनुमान है। हीरो कंपनी के डीलर रमेश अग्रवाल ने बताया कि  शहर में 195 दोपहिया वाहनों की बुकिंग हुई है।

गहने की खरीद का रहा उत्साह 

Ganesh Chaturthi 2020: ganpati sthapana shubh muhurat today
Ganesh chaturthi 2020 - फोटो : अमर उजाला
सराफा स्वर्णकार व्यावसायिक समिति के अध्यक्ष राजू मेहरा ने बताया कि सोना-चंदी की कीमतों में  उतार चढ़ाव के कारण गणेश चतुर्थी पर पहले जैसा उत्साह नहीं रहा। फिर भी शुभ मुहूर्त के कारण शहर में लगभग 55 लाख के गहनो की बिक्री हुई।

एक लाख मूर्तियां खरीदी गई

नामनेर स्थिर प्रेम शंकर लंबे समय से मूर्तियों का कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछली बार की तुलना में कारोबार 50 फीसदी कम है। फिर भी भक्त उत्साहित दिख रहे हैं। छह इंच से लेकर 3 फुट की मूर्तियां की मांग अधिक है। शहर में लगभग एक लाख प्रतिमाएं बिकी हैं।

500 किलो मोदक बिके

मेनुफैक्चरर्स असोसिएशन के पदाधिकारी विकास गोयल के मुताबिक गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 दिन मनाया जाता है। इसको लेकर काजू, चॉकलेट, बूंदी, केसर, स्ट्रॉबेरी, नारियल, बेसन, बटर स्कॉच के मोदक बनाये गए हैं।  500 किलो मोदक बिक गए। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के मिठाई प्रकोष्ठ के चैयरमेन शिशिर भगत ने बताया कि शुक्रवार को तैयार किया गया सारा स्टॉक बिक गया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed