फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Games of interest: repeatedly cheated, yet did not take lessons

खेल ब्याज का : बार-बार ठगे गए, फिर भी नहीं लिया सबक

Sun, 26 Jun 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 26 Jun 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Games of interest: repeatedly cheated, yet did not take lessons
एक हजार का नाोट
चर्चित जालसाज शैलेंद्र के अलावा पकड़ी गई है लेडी नटवरलाल 
विज्ञापन

पिछले वर्ष केदारनगर से भी एक सराफ करोड़ों लेकर हुआ था फरार
शहर में अभी रीयल एस्टेट कारोबार में फंसे हैं लोगों के करोड़ों रुपये 

शाहगंज में लोगों को मोटी ब्याज का झांसा देकर अपने जाल में फंसाने वाले सराफ की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है, लेकिन दो आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। ब्याज के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने का सिलसिला शहर में नया नहीं है। सबसे चर्चित मामला जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल का है जो अभी जेल में हैं। लेकिन लोगों ने इससे भी सबक नहीं लिया।
यही नहीं पिछले वर्ष थाना सदर के डिफेंस कालोनी में एक लेडी नटवर लाल अपना नेटवर्क चला रही थी, जो लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की ठगी कर फरार हुई थी। यह महिला भी लोगों को मोटी ब्याज दिलाने और वीसी (लाटरी) के नाम पर पैसा लेती थी। इस महिला ने करीब 150 परिवारों को अपना शिकार बनाया था। इनमें अधिकांश परिवार रिटायर्ड फौजियों के थे। 
विज्ञापन

पिछले वर्ष केदार नगर में एक सराफ पकड़ा गया था। श्यामसुंदर वर्मा की कन्हैया लाल एंड संस ज्वैलर्स के नाम से फर्म थी। 11 फरवरी को श्याम सुंदर, उसका भाई महेश, बेटे बृजेश, जगमोहन और मनीष लोगों के करोड़ों रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इन्हें मुंबई से गिरफ्तार किया था। ब्याज पर रुपये लेने के अलावा गहने भी गिरवी रखते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर तो गई मामले प्रकाश में आए हैं। माईथान में एक युवक यूके में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 20 लाख रुपये ठग कर ले गया। ईएमआई फ्री कार दिलाने के नाम पर भी शहर में करोड़ों रुपये का फ्रॉड हो चुका है। रीयल एस्टेट कारोबार में भी लोगों ने पैसा लगा रखा है। यहां तमाम बिल्डरों ने मोटी ब्याज पर रकम उधार ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed