फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Game of possession of land worth crores SO-builder not arrested

करोड़ों की जमीन पर कब्जे का खेल: एसओ-बिल्डर की गिरफ्तारी नहीं, पहलवान का गुर्गा भेजा जेल

Fri, 12 Jan 2024 02:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Jan 2024 02:28 PM IST
सार

करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा करने के लिए पहलवान ने पीड़ित परिवार को जेल में धमकी दी थी। पुलिस उसकी भी तलाश में दबिश का दावा कर रही है।
 

विज्ञापन
Game of possession of land worth crores SO-builder not arrested
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा में जमीन कब्जाने के मामले में पांच दिन बाद भी आरोपी एसओ-बिल्डर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक आरोपी अमित अग्रवाल को जेल भेजा है। वह मुकदमे में आरोपी बिल्डर के साथी पुरुषोत्तम पहलवान का गुर्गा है। पहलवान ने जेल में पीड़ित परिवार को धमकी दी थी। पुलिस उसकी भी तलाश में दबिश का दावा कर रही है।
विज्ञापन


बोदला मार्ग पर 10 हजार गज जमीन को कब्जाया गया था। दो फर्जी मुकदमे लिखकर रवि कुशवाहा के परिवार के 5 लोगों को जेल भेजा गया। मामला डीजीपी तक पहुंचने के बाद कार्रवाई हुई। फर्जी मुकदमा और जमीन कब्जाने के मामले में तत्कालीन एसओ जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार, बिल्डर कमल चौधरी और धीरू चौधरी सहित 12-15 अज्ञात को नामजद किया गया। मामले में एसओ सहित 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पीड़ित परिवार से पूछताछ में फ्रेंड्स काॅलोनी के रहने वाले अमित अग्रवाल का नाम आया था। इस पर उसे पकड़ लिया गया। उससे पूछताछ की। अमित ने ज्यादा कुछ नहीं बताया। वो यही बोलता रहा, उसे नहीं पता कि और कौन लोग हैं। आरोपी अमित को धमकाने और आपराधिक साजिश में जेल भेजा गया। वह पीड़ित परिवार को धमकाने जाता था। बिल्डर के साथी पुरुषोत्तम पहलवान का गुर्गा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने दी थी अपहरण की सूचना
अमित को पकड़ने के लिए फ्रेंड्स काॅलोनी में एक गाड़ी से पुलिसकर्मी पहुंचे थे। अमित को अपने साथ ले गए थे। परिवार के लोगों को लगा कि अमित का अपहरण कर लिया गया है। इसलिए अपहरण का हल्ला मच गया। सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो गए। पुलिस ने बाद में परिजन को गिरफ्तारी की जानकारी दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed