फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Game in compensation Rate of Rs 1200 for land worth Rs 2600 per hectare direct loss of Rs 88 crore

UP: मुआवजे में खेल...2600 प्रति हेक्टेयर की जमीन पर 1200 रुपये के रेट,  88 करोड़ का सीधा नुकसान

Fri, 18 Jul 2025 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 10:13 AM IST
सार

भूमि अधिग्रहण के बाद किसानों को जो मुआवजा दिया गया, उसमें भी बड़ा खेल सामने आया है। किसानों ने दोहरा मापदंड पर मुआवजा वितरण करने के मामले में सीएम योगी से शिकायत की है।

 

विज्ञापन
Game in compensation Rate of Rs 1200 for land worth Rs 2600 per hectare direct loss of Rs 88 crore
आगरा जिलाधिकारी बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के रहनकला में अधिगृहीत भूमि के मुआवजा निर्धारण में दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। सड़क किनारे भूमि का सर्किल रेट 2600 रुपये प्रति हेक्टेयर होने के बाद भी किसानों को सड़क से दूर भूमि के सर्किल रेट 1200 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है। इस पर किसानों ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



 

मुआवजा निर्धारण में गड़बड़ी से रहनकला में प्रभावित किसानों को करीब 73.03 करोड़ और रायपुर में 15.95 करोड़ का नुकसान हुआ है। सड़क किनारे दोनों गांव में करीब 77 हेक्टेयर भूमि विभिन्न गाटा नंबरों में दर्ज है। दोनों गांव में करीब 88.98 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुआवजा दिलाने के लिए प्रभावित किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज गुहार लगाई है। सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे का प्रावधान है। प्रभावित किसान विकास दीक्षित ने बताया कि जिला प्रशासन और एडीए अधिकारी इस फर्जीवाड़े पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। इनर रिंग रोड स्थित रहनकलां और रायपुर में 442 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण एडीए ने 2009-10 में किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला। भूमि राजस्व अभिलेखों में एडीए के नाम दर्ज हो गई थी, लेकिन मौके पर बिना मुआवजा किसानों ने एडीए को कब्जा नहीं लेने दिया। जमीन वापसी के लिए किसानों ने इनर रिंग रोड जाम कर तीन दिन धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद महाकुंभ में आयोजित कैबिनेट बैठक में निर्णय हुआ कि एडीए किसानों को जमीन नहीं, मुआवजा देगा। प्रभावित किसानों को 484 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। 242 करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है। ऐसे में किसानों ने 88.98 करोड़ रुपये कम मुआवजा मिलने की शिकायत दर्ज कराई है।



 
विज्ञापन

15 साल पहले हुआ था सर्वे
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि भूमि अधिग्रहण का सर्वे 2010 में हुआ था। लिंक मार्ग के कुछ गाटा उसमें छूट गए। किसानों की शिकायत आई है। उनसे समक्ष स्तर से अनुतोष लेने के लिए कहा है। किसानों के प्रति सहानुभूति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed