फिरोजाबाद: डेंगू रोकने के लिए मछलियों का सहारा, तालाबों में छोड़ी गईं 25 हजार 'गंबूजिया' मछली
विशेषज्ञों के मुताबिक गंबूजिया मछलियां मच्छरों के लार्वा को खाती है। इससे मच्छरों से डेंगू फैलने का खतरा कम होगा। जलभराव वाले स्थानों पर केरोसिन डालने से भी लार्वा नहीं होता है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से डेंगू से बचाव के लिए एहतियात बरतने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप रोकने के लिए 'गंबूजिया' मछलियों का सहारा लिया गया है। नगर निगम की टीमों ने सोमवार को 'गंबूजिया' मछलियों को कई तालाबों में छोड़ा है। जहां जलभराव है, वहां भी इन मछलियों को छोड़ा गया है। ये मछलियां पानी में पनपने वाले मच्छरों के लार्वा और उनके अंडों को खा लेती हैं। नगर निगम ने गंबूजिया मछलियां को बदायूं से मंगाया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि अब तक करीब 25,000 मछलियों को कई तालाबों में छोड़ा जा चुका है। सोमवार को नगर निगम की टीमों ने इन मछलियों को तालाबों में छोड़ा है। विशेषज्ञों के मुताबिक गंबूजिया मछलियां मच्छरों के लार्वा को खाती है। इससे मच्छरों से डेंगू फैलने का खतरा कम होगा। जलभराव वाले स्थानों पर केरोसिन डालने से भी लार्वा नहीं होता है।
Firozabad | District health department releases Gambusia fish, which feeds on mosquito larvae, in several ponds to curb the menace of dengue.
विज्ञापन विज्ञापन
"We have brought about 25,000 of these fish and released them in several ponds," says Dinesh Kumar, Chief Medical Officer, Firozabad pic.twitter.com/PqN75CALfl — ANI UP (@ANINewsUP) September 6, 2021
डेंगू और वायरल फीवर की रोकथाम के लिए प्रभावित इलाकों में नगर निगम की टीमें विशेष रूप से सफाई व्यवस्था के साथ फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव करेंगी। नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने कहा कि अधिक मरीज वाले वार्डों में विशेष रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अलग से टीमों का गठन कर दिया गया है।
फिरोजाबाद में बुखार का कहर: तीन बच्चों समेत छह की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
वार्ड संख्या छह आजाद नगर, वार्ड संख्या 12 ककरऊ कोठी, वार्ड संख्या 20 इंद्रपुरी, वार्ड संख्या 38 रहना डेंगू और वारयल से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है। इन वार्डों में दोनों समय फॉगिंग के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव के साथ चूना डलवाया जा रहा है। वार्ड संख्या 31 महावीर नगर, वार्ड संख्या 18 बासठ, वार्ड संख्या 28 हिमायूंपुर और वार्ड संख्या 36 नगला पचिया के कुछ मोहल्लों को चिह्नित कर विशेष रूप से अभियान चलाकर साफ-सफाई की जा रही है।