फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gambling in a closed house even the police were surprised to see the scene 30 lakh rupees were recovered

UP: बंद मकान में चल रहा था ऐसा खेल, अंदर घुसकर पुलिस ने लगा दिया ताला; बरामद हुए 30 लाख रुपये

Mon, 13 Jan 2025 07:09 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 13 Jan 2025 07:09 PM IST
सार

बंद मकान में जुए की फड़ सजी हुई थी। किसी का कोई डर नहीं था। बाहर से देखने पर भी किसी को कुछ पता नहीं लग रहा था। तभी अचानक से पुलिस पहुंच गई। जुआरिओं में अफरातफरी मच गई। पकड़े गए जुआरिओं में अधिकतर आगरा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Gambling in a closed house even the police were surprised to see the scene 30 lakh rupees were recovered
पुलिस गिरफ्त में जुआरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के रामगढ़ क्षेत्र के बारह बीघा अब्बास नगर स्थित एक बंद मकान में छापा मारकर पुलिस ने 35 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनसे 29.90 लाख रुपये, 34 मोबाइल फोन, 8 मोटरसाइकिलें और एक कार बरामद हुई। पकड़े गए जुआरियों में से ज्यादातर आगरा के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


ताकि कोई भाग न पाए
आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रामगढ़ थाने ले गई है। सोमवार को सभी को अदालत में पेश किया जाएगा। रविवार को बारह बीघा अब्बास नगर के एक बंद मकान में जुआरियों की महफिल सजी थी। यहां लाखों रुपये दाव पर लगाए गए थे। इसकी भनक पुलिस को लगी तो एक टीम मौके पर पहुंच गई।मकान में अंदर घुसकर ताला लगा दिया ताकि जुआरी भाग न पाएं। 
विज्ञापन


 

Gambling in a closed house even the police were surprised to see the scene 30 lakh rupees were recovered
थाने में खड़े जुआरिओं के वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाने से और फोर्स बुलाया गया
फिर सूचना देकर थाने से भारी संख्या में पुलिस फोर्स बुलाई गई। इसके बाद मौके से 35 जुआरी पकड़े गए। इसमें अधिकतर आगरा के रहने वाले हैं। सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया और थाना प्रभारी संजीव दुबे भी मौके पर मौजूद थे।

ये लोग पकड़े गए
वसीम निवासी हबीबगंज, मान सिंह निवासी गढ़ी चांदनी (आगरा), अवधेश निवासी गांव शेखपुरा, नदीम निवासी हबीबगंज, प्रदीप निवासी मोहल्ला हीरालाल की बगीची (आगरा), टीटू निवासी मोहल्ला सत्ता (आगरा), राहुल निवासी नीबू वाला बाग पीली कोठी, रनवीर निवासी नगला सीताराम (आगरा), सुशील निवासी संतोष नगर, राजेश निवासी नगला दया, गौरव निवासी गढ़ी जगन्नाथ (आगरा), अनीश निवासी सीता नगर (आगरा), मायाराम निवासी दतौजी खुर्द, शानू निवासी आवास विकास काॅलोनी, आकाश निवासी नगला रंबर (आगरा), राजबहादुर निवासी लोहिया नगर, अवनीश निवासी देव नगर, मुकेश निवासी ढकपुरा, सौरभ निवासी शाहगंज (आगरा), धर्मेंद्र निवासी बोदला (आगरा), लोकेंद्र निवासी शास्त्रीपुरम (आगरा), मनीष निवासी पुरानी मंडी (आगरा), नरेंद्र निवासी बोदला (आगरा), रघुराज निवासी गांव कूपा, पंकज निवासी अलीनगर कैंजरा, हरीशंकर निवासी नगला डीम (आगरा), निर्दोष निवासी गांव रामनगर, बोबी निवासी टेढी बगिया (आगरा), ओमप्रकाश निवासी सतौली आगरा, रामू निवासी हनुमान नगर (आगरा), नितिन निवासी रामनगर, नीरज निवासी नगला विष्णु, श्याम निवासी रामनगर, पवन निवासी पेमेश्वर गेट, भीमसेन निवासी गांव बुढ़ाना (आगरा) पकड़े गए हैं।

 
विज्ञापन

कुछ लोगों को छोड़ने की भी चर्चा
पुलिस की टीम पहले सादी वर्दी में मौके पर पहुंची थी। चर्चा रही कि सीओ सिटी और थाना प्रभारी व पुलिस बल के पहुंचने से पहले ही पहले पहुंची टीम ने कुछ लोगों को छोड़ दिया। पकड़े गए लोगों को अन्य धाराएं लगाकर जेल भेजने की धमकी भी दी। यह भी बताया जा रहा है कि एक युवक लघुशंका करने के बहाने भाग निकला। बताया यह भी जा रहा है कि मौके पर करीब 50 लाख रुपये की नकदी थी।

 
विज्ञापन

कितने समय से चल रहा जुआ, इसकी हो रही जांच
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि रामगढ़ क्षेत्र में जुआ होने की सूचना पर तीन पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 29.90 लाख, 925 रुपये बरामद किए गए हैं। मौके से आरोपियों के भागने और पुलिस टीम द्वारा मौके से छोड़ने की बात गलत है। शहर के अलावा रामगढ़ में कितने समय से जुआ चल रहा था। इसकी जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed