फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Future of 250 children will flourish in Abhyudaya Coaching

Agra News: अभ्युदय कोचिंग में 250 बच्चों का निखरेगा भविष्य

Sun, 02 Jul 2023 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Future of 250 children will flourish in Abhyudaya Coaching
कासगंज। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जिले के 250 बच्चों का भविष्य निखारने के लिए तैयारियां तेज हाे गई हैं। समाज कल्याण विभाग ने 17 शिक्षकों का चयन कर लिया है। शिक्षकों का चयन हो जाने के बाद अब कोचिंग खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सिविल, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस आदि परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था है। इसी माह से कोचिंग का शुभारंभ होना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए जिले में 250 छात्र छात्राओं के आवेदन आए हैं। सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में यह कोचिंग संचालित होगी। समाज कल्याण विभाग ने साक्षात्कार के लिए आने वाले 27 शिक्षकों में से 17 शिक्षक कोचिंग के लिए चयनित कर लिए हैं, जिससे कोचिंग शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि कोचिंग में पढ़ाने के लिए शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। अगले सप्ताह से कोचिंग शुरू कर दी जाएगी, जिससे छात्र छात्राएं प्रतियोगी परीक्षा के लिए अपनी तैयारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed