फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fungal infection due to rain water wounds due to itching take care of these things

Health News: बारिश के पानी से फंगल इन्फेक्शन, खुजली से बन रहा जख्म...इन बातों का रखें ख्याल

Tue, 24 Jun 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 09:50 AM IST
सार

बारिश से कान में संक्रमण, टायफायड, पेट रोग के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही इसकी वजह से फंगल इन्फेक्शन के मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। 
 

विज्ञापन
Fungal infection due to rain water wounds due to itching take care of these things
एसएन मेडिकल कॉलेज ओपीडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बारिश और उमस से त्वचा, कान और पेट रोग की परेशानियां बढ़ गई हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में आने वाले 70 फीसदी मरीजों के फंगल इन्फेक्शन, एलर्जी और बाल टूटने की दिक्कत मिल रही है। खुजली से जख्म भी बन रहे हैं। कान में दर्द, टायफायड के भी मरीज बढ़ गए हैं। चिकित्सक दवा देने के साथ बचाव के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन


त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि ओपीडी में 328 मरीज आए। इनमें बगल, जांघ, गर्दन पर फंगल इन्फेक्शन, लाल दाने, एलर्जी की परेशानी मिली। संक्रमण से खुजली बढ़ती है, जिससे जख्म भी बन रहे हैं। बाल टूटने, सिर की एलर्जी के भी मरीज तेजी से बढ़े हैं। इनमें बारिश में भीगने पर देर तक गीले कपड़े पहनने वाले और उमस-गर्मी में कार्य करने वाले लोग अधिक हैं। बाल टूटने की परेशानी महिला-पुुरुष दोनों में समान हैं। ईएनटी रोग विभागध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कान में पानी चले जाने से कान में दर्द, सूजन, खुजली की दिक्कत हो रही है। इसकी परेशानी के मरीज भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: जिसने लूटी आबरू...उसी को दे बैठी दिल, पत्नी की प्रेम कहानी की हकीकत ने उड़ाए पति के होश
विज्ञापन
विज्ञापन



 
Trending Videos

मेडिसिन विभाग के डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि बारिश के कारण पेट में संक्रमण, टायफायड, डायरिया के मरीज तेजी से बढ़े हैं। इसमें कई बार दूषित पानी और खाद्य सामग्री से मर्ज बढ़ रहा है। ओपीडी में 639 मरीज आए, इनमें आधे से ज्यादा में ये परेशानी मिली। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि ऐसी परेशानी बच्चों में भी मिल रही है। इनको तेज बुखार भी आ रहा है।

ये भी पढ़ें -   UP: कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान का हमला, हवाई उड़ानें रद्द...जाॅर्जिया में फंसा कवि गोपालदास नीरज के पुत्र का परिवार


 

मरीजों की भीड़, एक घंटे अतिरिक्त देखे मरीज
 एसएन में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। ओपीडी में 3,397 मरीज आए। पर्चे और दवा के लिए भी मरीजों को जूझना पड़ा। सबसे ज्यादा मेडिसिन (639), हड्डी रोग (366), त्वचा रोग (328), वक्ष एवं क्षय रोग विभाग (271) में आए। इन विभागों में एक घंटे अतिरिक्त 3 बजे तक मरीज देखे गए।

 

इन बातोें का रखें ख्याल:
- गीले कपड़े देर तक पहनने से बचें। शरीर को सूखा रखें।
- बालों को सूखा रखें, तौलिया से बालों को बांधकर न रखें।

- गले-कटे हुए रखे फल न खाएं। पानी को उबालकर पीएं।
- खुले, गंदगी में बिकने वाली खाद्य सामग्री के खाने से बचें।

- कान में पानी जाने से बचाएं, संक्रमण पर डॉक्टर को दिखाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed