फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FSDA team gets 7000 liters of milk destroyed in Agra

त्योहार पर सक्रिय मिलावटखोर: FSDA की बड़ी कार्रवाई, सात हजार लीटर दूध कराया नष्ट; 145 किलो खोआ भी फेंका

Wed, 26 Aug 2026 07:10 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 26 Aug 2026 07:10 PM IST
सार

दूध को क्रीम निकालकर विभिन्न डेयरी पर खपाया जाता है। इसकी कीमत 1.75 लाख रुपये है। इसे नष्ट कराने में करीब दो घंटे का समय लग गया। वहीं, खोआ की प्रारंभिक जांच में मिलावटी प्रतीत हुआ। इसे भी नष्ट करा दिया गया।

विज्ञापन
FSDA team gets 7000 liters of milk destroyed in Agra
टीम ने नष्ट कराया दूध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में खाद्य विभाग की टीम ने सैंया टोल प्लाजा पर दूध से भरा टैंकर पकड़ा। ये मुरैना से आ रहा था। चालक के इसके बिल नहीं दिखा पाया। दूध सपरेटा (क्रीम) निकालकर बिक्री के लिए जा रहा था। दुर्गंध भी आ रही थी। इसमें भरे 7 हजार लीटर दूध को नष्ट करा दिया है। फतेहाबाद में मिलावटी 145 किलो खोआ भी फिंकवा दिया है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम सैंया टोल प्लाजा पर मंगलवार की रात करीब सात सक्रिय हो गई। मुरैना की ओर से टैंकर (एमपी 06 जीए, 3008) को रोककर जांच की। इसमें दूध था, जिसमें दुर्गंध भी आ रही थी। चालक रामनिवास कुशवाह से पूछताछ में बताया कि ये मुरैना के त्यागी दूध डेयरी का है। इससे दूध के बिल, लैब की जांच रिपोर्ट और खरीद-बिक्री का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाया। इसे कभी मथुरा तो कभी अन्य जगह लेकर जाने की बात कही। 
विज्ञापन


सख्ती पर उसने बताया कि इसमें से क्रीम निकालकर विभिन्न डेयरी पर खपाया जाता है। इसकी कीमत 1.75 लाख रुपये है। इसे नष्ट कराने में करीब दो घंटे का समय लग गया। फतेहाबाद के गांव नाथूपुर में श्री श्याम सिंह के प्रतिष्ठान पर खोआ की प्रारंभिक जांच में मिलावटी प्रतीत हुआ। इसमें वनस्पति तेल मिलाने की आशंका है। इसे भी नष्ट करा दिया है। इसकी कीमत 29 हजार रुपये थी। इसी प्रतिष्ठान पर 52 किलो वनस्पति भी मिला, जिसे सीज कर दिया है। खोआ-वनस्पति तेल का नमूना भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed