फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FSDA team destroyed five thousand liters milk

UP: दो बच्चों की माैत के बाद हरकत में आया एफएसडीए...नष्ट कराया पांच हजार लीटर दूध, 25 रुपये लीटर बिकता था

Sat, 12 Jul 2025 10:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 12 Jul 2025 10:20 PM IST
सार

आगरा में दो बच्चों की माैत के बाद मिलावट की आशंका पर पांच हजार लीटर दूध नष्ट करा दिया गया। साथ ही जांच के लिए सैंपल भी लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
FSDA team destroyed five thousand liters milk
नष्ट कराया दूध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कागारौल में दूध पीने के बाद दो बच्चों की मौत का मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने शनिवार को आगरा-बाह रोड पर दूध भरा टैंकर पकड़ा है। मिलावटी होने की आशंका पर इसे नष्ट करा दिया गया। जांच के लिए दो नमूने भरे गए हैं।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा-बाह रोड पर अरनौटा थाना बसई अरेला से दूध भरा टैंकर गुजर रहा था। टीम ने इसे रोककर जांच की। यह दूध के लिए जरूरी तापमान 4 डिग्री सेल्सियस को नियंत्रित करने वाला थर्मोस्टेट टैंकर नहीं था। वसामुक्त दूध था, जिसकी पैकेजिंग में ही बिक्री की जा सकती है। मिलावटी प्रतीत होने पर 5000 लीटर दूध नष्ट करा दिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: दोस्त के प्यार में पागल युवक...शादी की जिद, दोनों लड़कियों की ड्रेस में करते हैं ये काम; पुलिस भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसकी कीमत 1.25 लाख रुपये थी। टैंकर के चालक मुरैना निवासी रविंद्र रावत से पूछताछ में पता चला कि दूध कैलारस, मुरैना स्थित त्यागी दुग्ध डेयरी का है और इसका संचालक मुरैना निवासी सुखेंद्र त्यागी है। दूध को सुरक्षित रखने के लिए रसायन मिलाने की भी आशंका है। ऐसे में जांच के लिए दो नमूने ले लिए गए हैं। रिपोर्ट में फेल मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

बिना क्रीम का था दूध
सहायक आयुक्त ने बताया कि टैंकर में भरे दूध का क्रीम निकला हुआ था। डेयरी संचालकों को 25 रुपये लीटर में इसकी बिक्री की जाती थी। डेयरी संचालक इसे 40-50 रुपये लीटर में बिक्री करते हैं। ये दूध किन-किन डेयरी पर आपूर्ति करते थे, इसकी भी सूची बनाकर नमूने लिए जाएंगे।

 

दो बच्चों की हुई थी माैत
आगरा के कागारौल कस्बा निवासी पशु व्यापारी भूरा के 11 महीने के बेटे अवान और दो साल की बेटी माहिरा की गुरुवार रात को संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। दोनों को मां मुस्कान ने दूध पिलाकर सुलाया था। रात तकरीबन 12 बजे बेटे में हरकत न होने पर मां ने शोर मचाया। इस पर परिजन जाग गए। दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। अवान की पहले ही जान चली गई थी। माहिरा की भी इलाज के दौरान सांसें थम गईं। हृदय विदारक घटना से परिवार में हाहाकार मच गया। पुलिस ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने दूध का सैंपल लिया है।

ये भी पढ़ें-UP: दोस्त के प्यार में पागल युवक...शादी की जिद, दोनों लड़कियों की ड्रेस में करते हैं ये काम; पुलिस भी हैरान



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed