{"_id":"68728a481cee6a91a50e6642","slug":"mainpuri-youngman-adamant-on-marrying-his-male-friend-2025-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दोस्त के प्यार में पागल युवक...शादी की जिद, दोनों लड़कियों की ड्रेस में करते हैं ये काम; पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दोस्त के प्यार में पागल युवक...शादी की जिद, दोनों लड़कियों की ड्रेस में करते हैं ये काम; पुलिस भी हैरान
Sat, 12 Jul 2025 09:46 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 12 Jul 2025 09:46 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक चाैंकाने वाला मामला सामने आया है। युवक ने अपने दोस्त से शादी करने की ठान ली। उसके घर पहुंच गया। हंगामा कर दिया। पुलिस बुलानी पड़ गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर- फोटो: Pixabay
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। एक युवक अपने दोस्त के प्यार में इस कदर डूब गया कि उससे शादी करने उसके घर पहुंच गया। वहां जमकर हंगामा हुआ। मामला पुलिस तक जा पहुंचा और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
कोतवाली क्षेत्र के नगला कीरत कॉलोनी का यह मामला है। यहां का रहने वाला एक युवक विभिन्न कार्यक्रमों में लड़कियों के कपड़े पहनकर नाचने का काम करता है। घर के पास ही रहने वाला उसका दोस्त भी उसके साथ यह काम करता है। दोनों में मोहब्बत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों ने जिंदगी साथ बिताने की ठान ली। युवक के परिवार वालों को जानकारी हुई तो उन्होंने बेटे की शादी की बात दूसरी जगह तय कर दी। यह बात पता लगने पर उसका दोस्त युवक के घर पहुंच गया। वहां हंगामा कर दिया। युवक की मां ने इसका विरोध किया। उन्होंने पुलिस बुला ली। सिविल लाइन पुलिस चौकी पर दोनों पक्ष पहुंचे।
पुलिस ने दोनों युवकों को समझाने की बहुत कोशिश की। पुलिस के समझाने पर दोस्त रोने लगा। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और मामला शांत कराकर उन्हें घर वापस भेज दिया है। घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें-UP: 60 हजार की उधारी पड़ गई भारी...सूदखोर ने इस कदर किया परेशान, ऑटो चालक ने दे दी जान; परिवार में मचा कोहराम
ये भी पढ़ें-UP: 60 हजार की उधारी पड़ गई भारी...सूदखोर ने इस कदर किया परेशान, ऑटो चालक ने दे दी जान; परिवार में मचा कोहराम