फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Frustrated by losing the case, the bullies set the hut on fire

Agra News: मुकदमा हारने से बौखलाए दबंगों ने झोपड़ी में लगाई आग

Tue, 28 Nov 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Frustrated by losing the case, the bullies set the hut on fire
पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के नगला टुकरी में जमीन का मुकदमा हारने पर दबंगों ने जीतने वाले के घर जाकर मारपीट की और झोपड़ी में आग लगा दी। झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाना में तहरीर दी है। ग्राम नगला टुकरी निवासी राम सिंह शाक्य पुत्र प्रभु का जमीन को लेकर गांव के ही राम भरोसे यादव से एक मुकदमा उपजिलाधिकारी पटियाली के न्यायालय में चल रहा था। जिसमें 8 नवंबर 2023 को न्यायालय ने राम सिंह के पक्ष फैसला दे दिया था। इसी बात की रंजिश को मानते हुए सोमवार की राम भरोसे का पुत्र अरविंद अपने कुछ साथियों के साथ राम सिंह के घर पहुंचा। उससे गाली गलौज करने लगा। जब राम सिंह के परिजन ने अरविंद का विरोध किया। तो उसने मारपीट करना शुरु कर दी। राम सिंह की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। अरविंद ने मारपीट छोड़ अपने साथियों के साथ राम सिंह की झोपड़ी में आग लगा दी। जिसमें रामसिंह का गृहस्थ का सामान और कृषि यंत्र आदि जल गए। रामसिंह की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राम सिंह ने अरविंद सहित चार लोगों के नाम तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed