{"_id":"61d1df145a4f8b70af78e7d3","slug":"from-today-the-mediator-will-settle-the-dispute-of-the-couple-mainpuri-news-agr5198711192","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से मीडिएटर निपटाएंगे दंपती के विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से मीडिएटर निपटाएंगे दंपती के विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दीवानी परिसर स्थित मीडिएशन सेंटर (मध्यस्थता केंद्र) में तीन जनवरी से दंपती के विवाद मीडिएटर (मध्यस्थ) ही निपटाएंगे। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नामित किए गए आठ मीडिएटर लंबित चल रही और नई फाइलों में दंपती के बीच समझौता कराने की पहल करेंगे। लंबित फाइलों का मीडिएटरों को फाइलों का आवंटन कर दिया गया है।
कोरोना काल में हाईकोर्ट की गाइड लाइन के तहत मीडिएशन सेंटर का संचालन बंद किया गया था। दंपती के विवादों को सुलह समझौते से निपटाने के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने मीडिएशन सेंटर का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के बाद जिला जज अनिल कुमार ने आदेश जारी किया है।
मीडिएशन सेंटर में तीन जनवरी से अब मीडिएटर ही दंपती केे विवादों की फाइलों का सुलह समझौते से निस्तारण करेंगे। मीडिएटर के रूप में विनीता भदौरिया, रीता नैयर, चंद्रभान सिंह यादव, वीरपाल सिंह राठौर, दिनेश यादव, राकेश सोती, जगदीश सिंह यादव, विजय कुमार मिश्रा दंपती का विवाद आपसी सहमति से निपटाएंगे।
विज्ञापन
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर तीन जनवरी से मीडिएशन सेंटर में मीडिएटर आपसी सहमति से दंपती के विवादों को निपटाएंगे। मीडिएशन सेंटर का संचालन करने की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
अमित मिश्रा, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण