{"_id":"57ba05b34f1c1b7273d4f7f4","slug":"from-noon-till-evening-rally-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर की रैली से शाम तक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर की रैली से शाम तक जाम
अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 22 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठी मीना बाजार ग्राउंड में बसपा की रैली की वजह से शहर की सड़कें जाम हो गईं। सबसे अधिक परेशानी एमजी रोड और नेशनल हाईवे पर हुई। ट्रैफिक पुलिस को यातायात सुचारु करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बावजूद जाम खुल नहीं पाया। मदिया कटरा रोड, शास्त्रीपुरम और आवास विकास में भी वाहन फंसे रहे। रैली दोपहर को हुई जबकि ट्रैफिक व्यवस्था शाम तक ध्वस्त रही।
बसपा सुप्रीमो मायावती को सुनने के लिए सुबह से कोठी मीना बाजार मैदान में भीड़ पहुंच रही थी। लोहामंडी की ओर से भारी वाहन रोक दिए गए थे। सुभाष पार्क की ओर से वाहनों को प्रवेश नहीं दिया। सड़कों पर ट्रैफिक रेंग-रेंग कर चलता रहा।
दोपहर करीब 2.30 बजे रैली समाप्त हुई तो एक साथ भीड़ निकली। जीआईसी मैदान, साकेत कालोनी, आवास विकास कालोनी में खड़े वाहनों का निकलना शुरू हुआ। ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई। पंचकुइयां, सुभाष पार्क तिराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा जाम होने से एमजी रोड पर वाहन फंस गए। इसके साथ आवास विकास कालोनी में जाम हो गया। हाईवे पर गुरुद्वारा के पास वाहन फंसने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुल्तानगंज की पुलिया, वाटर वर्क्स, यमुना किनार रोड पर जाम की वजह से लोगों को परेशानी हुई। अमीन की लिखित परीक्षा ने भी मुश्किल बढ़ा दी। हजारों अभ्यर्थी एक साथ सड़कों पर आ गए। पुलिस के सिपाही जाम को खुलवा नहीं पा रहे थे। अधिकारी कहीं नजर नहीं आए।