फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   From fixed rate for expressway More land was purchased on

एक्सप्रेसवे के लिए तय रेट से अधिक पर खरीदी थी जमीन

Sat, 22 Apr 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 22 Apr 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
From fixed rate for expressway More land was purchased on
एक्सप्रेसवे
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की जांच की आंच ताजनगरी के कई अधिकारियों पर भी आ सकती है। यहां भी जमीन अधिग्रहण में ताजनगरी में भी खूब घोटाला हुआ। यहां सदर और फतेहाबाद तहसील के 45 गांवों की जमीन अधिग्रहित की गई थी। इसमें सात गांवों की जमीन तय रेट से अधिक खरीदने का आरोप है। इससे सरकार को तीन करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे) के लिए जमीन खरीद की जांच के आदेश दिए गए हैं। जिन दस जिलों में इसके लिए जमीन खरीदी गई, उनमें आगरा भी है। इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत इनररिंग रोड से हुई है। वर्ष 2014 में प्रस्ताव तैयार होने के बाद दो तहसीलों के 45 गांवों की लगभग 345 हेक्टेयर जमीन खरीदी गई थी। पूर्व में एक ऑडिट में इस इसके रेट को लेकर सवाल भी खड़े किए गए थे। बताया गया जा रहा है कि तत्कालीन जिलाधिकारी पंकज कुमार के कार्यकाल में प्रशासन द्वारा तय रेट से अधिक पर जमीन खरीदी गई थी। इसमें गांव स्वारा के गाटा संख्या 308, 476/1, 477/1, 486, 1031, 1032, 1033, 1037, 1052 की जमीन में लगभग 54 लाख, मेवलीकलां की गाटा संख्या 754, 858, 760, 762, 857, 861, 862, 866, 916, 953 में 85.91 लाख रुपये, मुटावली गांव के छह गाटा संख्या की खरीदी गई जमीन में 1.37 करोड़ रुपये, उझावली के तीन गाटा संख्या की जमीन में 3.56 लाख रुपये, बाबरपुर में 53 लाख रुपये, मेवली खुर्द गांव की जमीन में 16.33 लाख रुपये, और भरापुरा 1.58 लाख रुपये के राजस्व की हानि हुई। यह जमीनें तय रेट से अधिक रेट पर खरीदी गईं। शासन डीएम ने इस पर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed