फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   From employment to death, two brothers did not leave each other

Agra News: रोजगार से लेकर मौत तक दो भाइयों ने नहीं छोड़ा एक दूसरे का साथ

Fri, 04 Jul 2025 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
From employment to death, two brothers did not leave each other
बाह। जैतपुर के मऊ गांव के दो भाई रामवीर (36), रामेंद्र उर्फ बंटी (32) साथ में खेलकूद कर बड़े हुए, रोजगार की तलाश में कल्याण, मुंबई पहुंचे। दोनों ने एक साथ खाना पार्टी की, जिसमें हालत बिगड़ी तो अस्पताल में एक ही बेड पर दुनिया से विदा हो गए।
विज्ञापन


रोजगार की तलाश में मुंबई के कल्याण पहुंचे जैतपुर के मऊ गांव के दो भाइयोंं की पार्टी के बाद हालत बिगड़ गई। एक ही अस्पताल में भर्ती कराए गए। जहां पर एक साथ दोनों की सांसें थम गई। कचौराघाट में यमुना किनारे दोनों की एक साथ चिताएं जलीं तो गमगीन लोग दोनों भाइयों की जीवन यात्रा की चर्चा किए बिना नहीं रहे। मऊ गांव के रामधनी पुरवंशी के बेटे रामवीर और रामेंद्र उर्फ बंटी कुछ साल पहले मुंबई गए थे। परिजन ने बताया कि दोनों तारातला गमा देवी में सब्जी बेचने का काम करते थे। घर का काम निपटाने के बाद रामवीर डेढ़ महीने पहले और रामेन्द्र उर्फ बंटू 15 दिन पहले ही मुंबई गए थे। परिजन ने बताया कि 30 जून की शाम दोनों भाइयों ने एक साथ खाना पार्टी की थी। रात में हालत बिगड़ गई। पहली जुलाई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दोपहर में दोनों की मौत हो गई। 2 जुलाई को दोनों के शव गांव पहुंचे तो परिवार में मातम छा गया। रामवीर ने अपने पीछे पत्नी भारती, 2 बेटे एवं 2 बेटियां और रामेंद्र ने अपने पीछे पत्नी पूजा, 2 बेटियां छोड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed