{"_id":"6961b54792781576d40ba76f","slug":"friendship-that-began-with-a-gay-group-left-mumbai-businessman-in-shock-after-finding-true-love-and-betrayal-2026-01-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'समलैंगिक ग्रुप' से शुरू हुई दोस्ती, मुंबई के कारोबारी को सच्चा प्यार नहीं...मिला ऐसा धोखा; सदमे में है वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'समलैंगिक ग्रुप' से शुरू हुई दोस्ती, मुंबई के कारोबारी को सच्चा प्यार नहीं...मिला ऐसा धोखा; सदमे में है वो
Sat, 10 Jan 2026 12:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:00 PM IST
सार
मुंबई के कारोबारी की समलैंगिक ग्रुप से शुरू हुई दोस्ती ने उन्हें मुसीबत में डाल दिया। इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी ने पुलिस को बताया कि व्यापारी ने पहले मैसेजे किया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आऱोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुंबई के व्यापारी की कार में ले जाकर पिटाई और 1.20 लाख रुपये की वसूली के मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस साक्ष्य संकलन कर आरोप पत्र दाखिल करेगी। पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि व्यापारी ने पहले मैसेज किया था। इसके बाद वीडियो काॅल पर बात की थी। इसके बाद ही वह मिलने आए थे। बाद में व्यापारी को अपने साथ ले जाकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
मुंबई के व्यापारी ने सात जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह रामबाग अपने परिचित से मिलने आए थे। वह एक जगह पर खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। तभी नीले रंग की कार में आए युवकों ने अपहरण कर लिया। खेत में ले जाकर पिटाई की और 1.20 लाख रुपये वसूले। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने पड़ताल की। इसके बाद हाथरस के थाना चंदपा निवासी ऋतिक, अभिषेक चाैधरी उर्फ भोला, पारस चाैधरी पिंटू और डींग (राजस्थान) निवासी रामेश्वर उर्फ मोटू उर्फ सिकंदर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के मुताबिक, रामेश्वर ने पूछताछ में बताया कि उसने रोहन ठाकुर नाम से कथित फेसबुक आईडी बना रखी है। फेसबुक पर आगरा बाॅटम नामक समलैंगिकों का ग्रुप है। इसी ग्रुप को उसने जॉइन किया था। घटना वाले दिन सुबह व्यापारी ने उसे मैसेज करके हाय लिखा, जिसके जवाब के बाद दोनों ने वीडियो कॉलिंग की। दोनों ने मोबाइल नंबर ले लिए।
रामेश्वर अपने साथी ऋतिक के साथ रामबाग आया। वह रामबाग से खंदाैली की तरफ कार से चले थे। रास्ते में अभिषेक, पारस और पिंटू आ गए। बाद में व्यापारी को खेत में लेकर जाने के बाद घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के पास से 800 रुपये, 5 मोबाइल, 1 अंगूठी और कार बरामद की है। मामले में इलेक्ट्राॅनिक साक्ष्य संकलन कर आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।