फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friend's murder: called Monu from home killed him by crushing him with bricks on way

दोस्त का कत्ल: घर से बुलाकर मोनू को ले गए साथ, रास्ते में ईंटों से कुचलकर मार डाला; परिवार ने लगाया ये आरोप

Sat, 14 Dec 2024 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 10:14 AM IST
सार

आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर दी गई। परिजनों ने युवक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
 

विज्ञापन
Friend's murder: called Monu from home killed him by crushing him with bricks on way
मृतक का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली में एक युवक को उसी के साथियों ने शुक्रवार की देर शाम पीट-पीटकर मार डाला। जानकारी मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन




प्राप्त जानकारी के अनुसार धनौली के लक्ष्मणपुरी निवासी 25 वर्षीय मोनू पुत्र बनवारीलाल मजदूर था। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार की दोपहर बस्ती के ही कुछ युवक मोनू के अपने साथ लेकर गए थे। रास्ते में मोनू से उन्होंने रूपये की मांग की। रुपये न देने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कौशल्या गार्डन के समीप साथियों ने ईंट से मोनू पर हमला कर दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मोनू को तिरपाल से ढंककर फरार हो गए। इसकी सूचना मोनू के परिवार को देर शाम मिली।
विज्ञापन


वे घटनास्थल पर पहुंचे। वहां से लहूलुहान मोनू को लेकर पास के ही निजी अस्पताल में ले गए। हालत नाजुक देख उसे एसएन अस्पताल भेज दिया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। मलपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सैनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed