फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   friend of jeweler theft jewelry cost 20 lakh in agra crime news

Agra Crime: सराफ के दोस्तों ने ही उड़ाए थे 20 लाख के जेवर, इस छोटी सी गलती से पकड़ी गई चोरी

Thu, 18 Aug 2022 04:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 04:10 PM IST
सार

आगरा के भीड़भाड़ वाले बाजार में एक सराफ के बैग से 20 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए गए थे। सराफ को घटना का पता तब चला, जब वह घर पहुंचे।

विज्ञापन
friend of jeweler theft jewelry cost 20 lakh in agra crime news
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में नमक की मंडी में सराफ के बैग से 400 ग्राम सोने के आभूषण उनके दो दोस्तों ने ही बैग काटकर उड़ा लिए थे। कोतवाली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेवर बरामद किए हैं।  एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि हरीपर्वत के बाग फरजाना निवासी सराफ कार्तिक शर्मा के बैग से नमक की मंडी में 20 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए थे। 

विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर कोतवाली सुभाषचंद्र पांडेय ने जांच शुरू की तो पता चला कि कार्तिक मंगलवार दोपहर को अपने दोस्त अंकित कुलश्रेष्ठ (निवासी केदार नगर, शाहगंज) के साथ नमक की मंडी 400 ग्राम सोने के जेवर टंच व वजन कराने आए थे। जेवर टंच कराके वह नमक की मंडी स्थित शाह कांप्लेक्स के सामने अपने एक्टिवा तक पैदल पहुंचे। बैग को उनके दोस्त उदय ने पकड़ा हुआ था। घर आने पर पता चला कि बैग में कट लगाकर उसमें रखे जेवर चुरा लिए गए हैं। पुलिस ने अंकित से पूछताछ की तो उस पर शक हो गया। वह बार-बार अपने बयान बदलने लगा। अंकित का कहना था कि पैदल आते समय बैग रास्ते में एक बार हल्का सा ऊपर उठा था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें एक जगह उसका बैग हल्का सा ऊपर उठता दिखाई दिया। पर, आसपास कोई संदिग्ध नहीं दिखा।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने अंकित कुलश्रेष्ठ से विस्तृत पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। अंकित ने बताया कि उसे पहले से पता था कि कार्तिक अक्सर जेवर टंच व वजन कराने जाता था। मंगलवार को भी उसे जाना था, जेवर चोरी करने के लिए उसने अपने दोस्त उदय (निवासी भोगीपुरा शाहगंज) के साथ मिलकर साजिश रची। माल टंच कराकर आते समय जेवरात की थैली उदय को पकड़ा दी, जिसे लेकर वह दूसरे रास्ते से चला गया। इसके बाद उसने अपने हाथ से बैग में कट मार दिया, जिससे कि चोरी की कहानी बनाई जा सके। एसपी सिटी ने बताया कि माल बरामद करने के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed