फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friend commits fraud worth 62 lakh; father dies of shock.

आगरा: मित्र ने हड़पे 62 लाख रुपये, सदमे में कारोबारी के पिता की मौत; मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

Sat, 10 Oct 2026 08:10 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 08:10 AM IST
सार

आगरा में जूता कारोबारी शुभम सिंह ने अपने व्यापारिक मित्र दुर्गेश शर्मा पर 62 लाख रुपये हड़पने और रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, आर्थिक नुकसान के सदमे में उनके पिता की हृदयाघात से मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Friend commits fraud worth 62 lakh; father dies of shock.
old man death demo - फोटो : Meta AI

विस्तार

 एक जूता कारोबारी से उसके ही व्यापारिक मित्र ने 62 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पहले जरूरत बताकर उधार ली फिर रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। इस सदमे से कारोबारी के पिता की मौत हो गई। पीड़ित ने हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हरदेवगंज, बेलनगंज निवासी शुभम सिंह जूते का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से उनके दुर्गेश शर्मा के साथ व्यापारिक संबंध थे। दुर्गेश पर उनके करीब 47 लाख रुपये उधार हो गए। कुछ समय बाद दुर्गेश ने एक विचाराधीन केस में समझौते के नाम पर 15 लाख रुपये की जरूरत बताई। उसने पिता उमेश चंद्र के सामने रोकर रुपये लिए। अपनी केनरा बैंक की सावधि जमा (एफडी) से जमानत भी दे दी। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर दुर्गेश ने मकान बेचकर लौटाने की बात कही। हालांकि, काफी समय बीतने के बाद भी उसने रकम नहीं लौटाई।
विज्ञापन


रकम न मिलने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कारोबारी का आरोप है कि रकम डूबने के सदमे में पिता की हृदयाघात से मौत हो गई। 20 जुलाई को सूर्यनगर स्थित पीएनबी के पास तगादा करने पर दुर्गेश ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed