{"_id":"65c4ae1910f591f19906c332","slug":"friend-close-to-her-sister-by-becoming-friend-then-did-such-scandal-family-members-were-filled-with-shame-2024-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोखेबाज दोस्त: दोस्ती कर बहन से बढ़ाई नजदीकी...फिर एक दिन किया ऐसा कांड; शर्म से पानी-पानी हुए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखेबाज दोस्त: दोस्ती कर बहन से बढ़ाई नजदीकी...फिर एक दिन किया ऐसा कांड; शर्म से पानी-पानी हुए घरवाले
Thu, 08 Feb 2024 05:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 08 Feb 2024 05:32 PM IST
सार
घर आने जाने के दौरान आरोपी ने दोस्त की बहन से नजदीकी बढ़ाई। फिर एक दिन उसने बहन संग मिलकर ऐसा कांड कर दिया कि घरवाले शर्म से किसी से आंखे नहीं मिला पा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में दोस्त ने दोस्ती के बहाने शर्मनाक हरकत की। आरोपी ने दोस्त की बहन से नजदीकी बढ़ाई। इस बात की किसी को भनक तक नहीं थी। इस दौरान आरोपी पीड़ित की बहन को अपने साथ चुपके से ले गया। दोनों के घर छोड़ने के बाद मामला सामने आया तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इतना ही नहीं युवती घर में रखे सोने एवं चांदी के आभूषण के साथ नकदी भी ले गई। पिता की तहरीर पर युवती के प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां का है मामला
थाना शिकोहाबाद के जलालपुर मरघटी हाल आनंद बिहार दिल्ली निवासी युवक शिवम कुमार ने थाना जसराना के एक गांव निवासी युवक से दोस्ती कर ली। दोस्ती करने के साथ ही उसके घर आने-जाने लगा। इसी दौरान दोस्त की बहन के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ने लगीं। जब तक परिजनों को मालूम होता वह युवती को लेकर फरार गया। जानकारी होने पर परिजनों ने युवती और उसके प्रेमी को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
ये भी पढ़ें - UP: पति खर्च करने के लिए नहीं देता पैसे... थाने पहुंची विवाहिता बोली- मुकदमा दर्ज करो; पुलिस भी रह गई सन्न

दोनों की तलाश में जुटी पुलिस
पीड़ित पिता ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। पिता ने कहा जहां युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया है। वहीं उसकी पुत्री घर में रखे सोने एवं चांदी के 250 ग्राम वजन के आभूषण एवं एक लाख की नकदी भी अपने साथ ले गई। पिता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार सिंह ने कहा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें - Mainpuri: बाहर गई थी मां... लौटी तो फंदे पर लटकी मिली बेटी, दृश्य देखकर निकल गई चीख