फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fresh Air Get Agraits By National Clean Air Program From 4.5 Carore Rupees

अच्छी खबरः ताजनगरी में शुद्ध होगी हवा, शहर में होंगे ये काम, 4.5 करोड़ रुपये जारी

Wed, 20 Nov 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 20 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fresh Air Get Agraits By National Clean Air Program From 4.5 Carore Rupees
आगरा - फोटो : अमर उजाला
वायु प्रदूषण से जूझ रहे प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और लखनऊ को नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत पर्यावरण मंत्रालय ने बजट जारी किया है। आगरा में सड़कों की मशीन से सफाई और धुलाई के साथ निर्माण कचरे के निस्तारण के लिए 4.5 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: World Heritage Week: आज मुफ्त में कीजिए ताजमहल सहित सभी स्मारकों का दीदार
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव आशीष तिवारी ने नगर आयुक्त को भेजे पत्र में बताया है कि नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत मैकेनिकल स्ट्रीट स्वीपर्स के लिए दो करोड़ रुपये, वाटर स्प्रिंकलर के लिए एक करोड़ रुपये और निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन सुविधा के लिए 1.5 करोड़ रुपये आगरा नगर निगम को स्वीकृत किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आईईडी ब्लास्ट में जवान शहीद, पत्नी बोलीं- चेक नहीं चाहिए, एक के बदले दस सिर लाए सरकार
 

पांच साल तक चलेगा क्लीन एयर प्रोग्राम
नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत पांच साल के लिए बजट मांगा गया है। इनमें एसटीपी के पानी से पौधों की धुलाई, सड़कों से धूल हटाने के लिए धुलाई, मशीन से सड़कों की सफाई, लोगों को जागरूक करने, तीन वाटर स्प्रिंकलर खरीदने, मोबाइल एनफोर्समेंट यूनिट, ग्रीन बफर बनाने, पौधरोपण, सिटी फोरेस्ट, पार्क, नर्सरी बनाने के लिए बजट मांगा गया है। ताजमहल के पास 90 ढाबों पर गैस आधारित तंदूर और सिलेंडर देने के लिए 22.5 लाख रुपये मांगे गए हैं। 

सांस लेने लायक हुई हवा
शनिवार से तेज हवाएं चलने से हवा का जहर कम हो रहा है। रविवार को एक्यूआई 67 रहा वहीं सोमवार को 68 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed